देश

सेना की वर्दी में एक्टर मोहनलाल भी पहुंचे वायनाड, बताया भारत की अब तक की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक

वायनाड पहुंचे मोहनलाल ने कहा, मैं यहां काम करने वाले सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं... यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है।

Image

मोहनलाल पहुंचे वायनाड

Lieutenant Colonel Mohanlal Reaches Wayanad: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल शनिवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिला पहुंचे। मोहनलाल इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। मेप्पडी में सेना के शिविर में अधिकारियों के साथ संक्षिप्त चर्चा के बाद मोहनलाल अन्य लोगों के साथ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। वह सेना की वर्दी पहने हुए थे। सेना के वाहन से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना होने से पहले मोहनलाल ने संवाददाताओं से कहा कि हम अब प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे हैं। मोहनलाल को 2009 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का दर्जा दिया गया था।

मोहनलाल बोले, भारत की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद अभिनेता और मानद लेफ्टिनेंट कर्नल मोहनलाल ने कहा, हमें इस घटना की गंभीरता के बारे में तब पता चलता है जब हम ऊपर जाते हैं और देखते हैं। वहां बहुत कीचड़ है और निश्चित नहीं है कि लोग अभी भी अंदर फंसे हैं या नहीं। मैं यहां काम करने वाले सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं... यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है। हम जो खो चुके हैं उसे वापस नहीं पा सकेंगे लेकिन हमें इसे बनाना होगा। निश्चित है कि हम उनके भविष्य के लिए कैसे मदद कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article