भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ACB ने 5 घंटे से ज्यादा की पूछताछ; सिसोदिया को किया तलब

Delhi Classroom Scam: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान शहर के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से शुक्रवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सिसोदिया को नौ जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Delhi Classroom Scam: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दौरान शहर के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से शुक्रवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सूत्रों ने कहा कि जैन जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे और उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Satyendar Jain

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (फोटो साभार: @SatyendarJain)

क्या है पूरा मामला?

आम आदमी पार्टी की सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रहे जैन ने इस मामले को "राजनीति से प्रेरित" बताया। सूत्रों के अनुसार, जैन को 29 सवालों वाली एक लिखित प्रश्नावली दी गई। एक सूत्र ने दावा किया, "उन्होंने संबंधित विभाग पर दोष मढ़ने की कोशिश की और ‘आर्किटेक्ट’ की अवैध नियुक्ति के बारे में उनके पास कोई जवाब नहीं था। कक्षाओं के निर्माण में विसंगतियों की ओर इशारा करने वाली सीवीसी रिपोर्ट को तीन साल तक छिपाए रखा गया। रिपोर्ट में बढ़ी हुई लागत का संकेत दिया गया था। उनके पास कोई जवाब नहीं था।"

End of Feed