देश

'हम बुजुर्ग नेताओं वाले युवा देश बन गए हैं', राहुल चड्ढा की मांग-25 नहीं 21 साल हो चुनाव लड़ने की उम्र

AAP MP Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने देश में चुनाव लड़ने की उम्र कम करने की मांग की है। गुरुवार को राज्यसभा में चड्ढा ने इसे 25 साल से घटाकर 21 साल करने की मांग की।

Image

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की मांग की
  • चड्ढा ने कहा कि हम बुजुर्ग नेताओं वाले एक युवा देश हैं, युवाओं को ज्यादा मिले मौका
  • अभी भारत में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल है

AAP MP Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने देश में चुनाव लड़ने की उम्र कम करने की मांग की है। गुरुवार को राज्यसभा में चड्ढा ने इसे 25 साल से घटाकर 21 साल करने की मांग की। उच्च सदन के सांसद ने कहा कि हम एक युवा देश के बुजुर्ग नेता बनते जा रहे हैं। चुनाव लड़ने की उम्र कम करने के पक्ष में उन्होंने अपने तर्क भी दिए। अभी भारत में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 साल है।

हम बुजुर्ग नेताओं वाले एक युवा देश-राघव चड्ढा

चड्ढा ने कहा, 'दुनिया में भारत की गिनती युवा देश के रूप में होत है। हमारे यहां 65 फीसद से ज्यादा लोगों की उम्र 35 साल से कम है और आबादी में 50 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 25 साल से कम है। आजादी के बाद पहली बार जब लोकसभा चुनाव हुआ तो चुनकर आने वाले 26 प्रतिशत सदस्य ऐसे थे जिनकी उम्र 40 साल से कम थी। दो महीने पहले जब 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव हुए तो चुनाव जीतकर आने वाले केवल 12 फीसद सदस्य ऐसे हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है। हम बुजुर्ग नेताओं वाले एक युवा देश हैं।'

चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल हो-आप सांसद

आप संसद ने कहा कि हमें युवा नेताओं वाले युवा देश के रूप में आगे बढ़ना चाहिए। चड्ढा ने कहा कि कम्र उम्र में चुनाव लड़ने के लिए सरकार को देने के लिए उनके पास एक सुझाव है। यह सुझाव यह है कि चुनाव लड़ने की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करनी चाहिए।

राजनीति में युवाओं को ज्यादा मौका मिले

राज्यसभा सांसद ने कहा कि ‘आज, हमें युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि युवा भारत के मुख्यधारा की राजनीति में आएं। इस देश में चुनाव लड़ने की आयु 25 वर्ष है। लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो। चुनाव लड़ने के कम से कम आयु 25 वर्ष होने चाहिए। इस आयु को 25 से घटकर 21 वर्ष करें।’ चड्ढा ने दलील दी कि 21 वर्ष का युवा अगर मुख्यधारा की राजनीति में आना चाहता है और चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे अनुमति मिलनी चाहिए।

मतदान करने की उम्र 18 वर्ष है

उन्होंने कहा, ‘जब देश का युवा 18 वर्ष की आयु में वोट डालकर अपनी सरकार चुन सकता है और देश का भविष्य चुन सकता है तो 21 वर्ष की आयु में वह चुनाव भी अवश्य लड़ सकता है।’वर्तमान कानून के मुताबिक लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष है जबकि राज्यसभा और विधान परिषद के सदस्य का चुनाव लड़ने की आयु 30 वर्ष है। देश में मतदान के लिए 18 वर्ष की न्यूनतम आयु तय की गई है।

पिछले वर्ष कानून और कार्मिक संबंधी समिति ने संसद में पेश अपनी एक रिपोर्ट में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु सीमा को घटाने का सुझाव दिया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article