Chandigarh Municipal Corporation: चंडीगढ़ के प्रशासक ने चंडीगढ़ नगर निगम में आप-कांग्रेस द्वारा पारित मुफ्त पानी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। आप-कांग्रेस ने चंडीगढ़ के निवासियों को 20000 लीटर मुफ्त पानी देने के लिए सदन में संयुक्त रूप से प्रस्ताव पारित किया था। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस आधार पर प्रस्ताव खारिज कर दिया कि मुफ्त पानी के कारण चंडीगढ़ नगर निगम को सालाना 19.70 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। पुरोहित ने कहा कि निगम ने अपनी महत्वाकांक्षी 24X7 जलापूर्ति परियोजना के लिए फ्रांसीसी बैंक से 48 मिलियन यूरो (400 करोड़ रुपये से अधिक) का ऋण लिया है, जिसे चुकाना होगा।
मुफ्त पानी प्रस्ताव हुआ खारिज
बता दें, लोकसभा चुनाव-2024 के बाद चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक हुई थी। बैठक में पार्षदों ने पानी की कमी का मामला उठाया था। जिसके बाद मेयर ने कहा था कि आने वाले दिनों में वह चंडीगढ़ की जनता को 20000 लीटर पानी मुफ्त देंगे, इसको लेकर वो गवर्नर से भी मिलेंगे थे। जिसके बाद चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने आप-कांग्रेस द्वारा पारित मुफ्त पानी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
