देश

मुश्किल में Aamir Khan के बेटे Junaid Khan की पहली फिल्म महाराज, रिलीज से पहले गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Maharaj: गुजरात HC ने महाराज फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। हिंदू संघठन की याचिका के बाद गुजरात HC की जज संगीता विशेन ने रिलीज के ठीक एक दिन पहले रोक लगाई है।

Image

18 जून को होगी महाराज फिल्म मामले में आगे की सुनवाई

Photo : Twitter

Maharaj: बॉलीवुड के मिस्टर पर्फैक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म महाराज से डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी। अब गुजरात हाई कोर्ट ने महाराज की रिलीज पर 18 जून तक रोक लगा दी है। फिल्म अपने कंटेंट के कारण विवादों में घिरी हुई थी। महाराज फिल्म के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

जानकारी के अनुसार, महाराज 14 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली थी। 13 जून को फिल्म की रिलीज पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। महाराज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म वैष्णव समुदाय के एक धार्मिक प्रमुख के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में VHP ने अदालत से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की थी, क्योंकि ये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

18 जून को होगी महाराज फिल्म मामले की अगली सुनवाई

महाराज को लेकर गुरुवार को अहमदाबाद और मुंबई उच्च न्यायालयों में सुनवाई हुई है। गुजरात हाई कोर्ट ने फिल्म पर 18 जून तक के लिए रोक लगा दी है। बता दें, कुछ भक्तों और पुष्टिमार्गीय वैष्णव पंथ के अनुयायियों ने गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिस पर उच्च न्यायालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, फिल्म महाराज के निर्माता यश राज फिल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी किया। हाई कोर्ट ने 18 जून तक के लिए महाराज के ओटीटी और मीडिया प्रसारण पर रोक लगा दी है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article