देश

AAP Office: सुप्रीम कोर्ट से आप आदमी पार्टी को झटका खाली करना होगा दिल्ली वाला पार्टी दफ्तर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 4, 2024, 05:11 PM IST

Aam Aadmi Party Delhi Office:सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जिस जमीन पर आम आदमी पार्टी का कार्यालय चल रहा है, वह जमीन दिल्ली हाईकोर्ट की है और वहां पर अतिक्रमण किया गया है।

Image

आम आदमी पार्टी को राउज एवेन्यू स्थित ऑफिस 15 जून तक करना होगा खाली

KEY HIGHLIGHTS
  1. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आप आदमी पार्टी को झटका दिया है
  2. दिल्ली के राउज़ एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर खाली करना होगा
  3. सुप्रीम कोर्ट ने 15 जून तक दफ्तर खाली करने के आदेश दिए

सुप्रीम कोर्ट से आप आदमी पार्टी को झटका दिया है बताया जा रहा है कि दिल्ली के राउज़ एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर खाली करना होगा, सुप्रीम कोर्ट ने 15 जून तक दफ्तर खाली करने के आदेश दिए, लोकसभा चुनाव के कारण समय दिया है,सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पार्टी दफ्तर के लिए जमीन के लिए केंद्र के समक्ष आवेदन करे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ये जमीन दिल्ली हाईकोर्ट को दी गई जमीन पर अतिक्रमण है, इस जमीन का उद्देश्य राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए अतिरिक्त कोर्टरूम का निर्माण करना है आगामी चुनावों के मद्देनज़र हम आपको अतिरिक्त समय दे रहे हैं।

गौर हो कि इस मामले में 14 फरवरी को भी सुनवाई हुई थी इस दौरान चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि इसमें कानूनों को तोड़ा जा रहा है और वह इसकी इजाजत किसी को भी नहीं दे सकते हैं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि AAP नए दफ्तर के लिए सरकार को आवेदन दे सकती है अदालत ने यह भी कहा कि संबंधित विभाग आप के आवेदन पर चार सप्ताह में फैसला ले।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article