पंजाब में AAP को लगा झटका, खरड़ विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा; कहा- मेरा दिल हो रहा भारी

पंजाब में आम आदमी पार्टी को शनिवार को बड़ा झटका लगा। खरड़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि मेरा दिल भारी हो रहा है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। अनमोल गगन मान ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को अपना इस्तीफा भेजा है।

Anmol Gagan Maan

AAP विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा (फोटो साभार: @AnmolGaganMann)

खरड़ विधायक ने क्या कुछ कहा?

अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मेरा दिल भारी हो रहा है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।''

End of Feed