LIVE

ताजा खबर, 9 सितंबर 2023 : G-20: G-20 Summit: 'विश्वोत्सव' के पहले दिन ही रच गया इतिहास, मोरक्को में शक्तिशाली भूकंप' से 1000 की मौत

ताजा खबर, 9 सितंबर 2023 : G-20: G-20 Summit: 'विश्वोत्सव' के पहले दिन ही रच गया इतिहास, मोरक्को में शक्तिशाली भूकंप' से 1000 की मौत
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 9 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: जी-20 सम्मेलन में शनिवार (नौ सितंबर, 2023) को भारत के हाथ महत्वपूर्ण कामयाबी आई। सदस्य देशों के बीच सहमति के साथ जी20 ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन' (मैनिफेस्टो/घोषणापत्र) को अपना लिया। यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया। जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। दुनियाभर के ताकतवर देशों के नेता राजधानी दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। सरकार द्वारा अमृत काल को लेकर बुलाए गए संसद के विशेष सत्र ने एक बार फिर से महिला आरक्षण के समर्थकों की उम्मीदें बढ़ा दी है।मोरक्को में भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार रात जोरदार भूकंप आया, जिसमें 296 की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनके समर्थकों ने मजकर बवाल काटा, नीचे पढ़ें देश और दुनिया की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
Sep 10, 2023 | 12:42 AM IST

MP चुनाव से पहले BJP के बड़े दांव! 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

र मंत्रिमंडल ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के तहत चलने वाली प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में संलग्न रसोईयों का मासिक मानदेय 2,000 रुपए से बढ़ाकर 4,000 रूपए प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है, जिससे 2.10 लाख रसोईए लाभान्वित होंगे। पढें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 10:31 PM IST

120 साल के 'सबसे शक्तिशाली भूकंप' से दहला मोरक्को! 1000 से अधिक गईं जान

उत्तरी अफ्रीका के मुल्क मोरक्को में विनाशकारी भूकंप के झटकों ने एक हजार से अधिक लोगों की जान लील ली। शनिवार (नौ सितंबर, 2023) को वहां की सरकार की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार, मराकेश के नजदीक आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,037 हो चुकी है और 1,200 से अधिक लोग जख्मी हुए, पढ़ें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 08:20 PM IST

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने किया अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान मैच के एक दिन पहले ही कर दिया है। जानिए किस-किस खिलाड़ी को मिली है एकादश में जगह? पढ़ें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 08:19 PM IST

G-20 Summit: 'विश्वोत्सव' के पहले दिन ही रच गया इतिहास

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार (नौ सितंबर, 2023) को जी-20 सम्मेलन का आगाज हुआ। तय एजेंडे के तहत सत्र हुए और इनसे इतर अलग-अलग मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों की 30 से अधिक द्विपक्षीय भेंट हुईं, पढ़ें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 06:43 PM IST

G-20 में India के हाथ बड़ी कामयाबीः घोषणापत्र मंजूर

जी-20 सम्मेलन में शनिवार (नौ सितंबर, 2023) को भारत के हाथ महत्वपूर्ण कामयाबी आई। सदस्य देशों के बीच सहमति के साथ जी20 ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन' (मैनिफेस्टो/घोषणापत्र) को अपना लिया। पढें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 06:39 PM IST

बाइडेन और पीएम मोदी की मुलाकात से बेचैन हो उठा चीन

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) की G-20 Summit के दौरान मुलाकात से चीन बेचैन हो उठा है,चीन बाइडेन और मोदी की करीबी देख परेशान है, पढें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 06:38 PM IST

G20 Summit : मोदी ने दी अच्छी खबर! बोले- नई दिल्ली जी20 नेतृत्व घोषणापत्र पर बनी सहमति

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से बताया गया कि जी20 घोषणापत्र मजबूत सतत समावेशी विकास पर केंद्रित है। इसमें सतत हरित मार्ग की परिकल्पना की गई है, पढें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 06:36 PM IST

संसद का विशेष सत्र: महिला आरक्षण को लेकर अटकलें फिर तेज

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान से भी इन अटकलों को बल मिला है कि सरकार 18 सिंतबर से शुरू होने जा रहे संसद के विशेष सत्र में देश की आधी आबादी से जुड़े महत्वपूर्ण महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 05:08 PM IST

पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फुमियो किशिदा ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की। नेताओं ने कनेक्टिविटी और वाणिज्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-जापान सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
Sep 9, 2023 | 04:17 PM IST

ऋिपुरा में भूकंप के झटके

त्रिपुरा में धर्मनगर के 72 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप तीव्रता 4.4 रही।
Sep 9, 2023 | 03:30 PM IST

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक

जी-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने आज ब्रिटेन के समकक्ष ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
Sep 9, 2023 | 02:13 PM IST

नीतीश कुमार पर वकील ने दर्ज कराया हत्या का मामला

एक वरिष्ठ वकील ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर की एक अदालत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्पाद शुल्क आयुक्त और उत्पाद अधीक्षकों के खिलाफ आईपीसी के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। यह मामला 2016 के बाद से शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब त्रासदी में 243 मौतों को लेकर वकील सुनील सिंह द्वारा दायर किया गया।
Sep 9, 2023 | 02:11 PM IST

टमाटर के भाव में भारी गिरावट

टमाटर के भाव अर्श से फर्श पर आ चुके हैं। आंध्र प्रदेश में तो टमाटर 2 से 3 रुपये किलो बिक रहा है। आलम यह है कि दो महीने टमाटर से भरपूर मुनाफा कमाने वाले किसान अब मुसीबत में पड़ गए हैं और फसल को सड़क पर फेंकने के लिए मजबूर हैं।
Sep 9, 2023 | 01:18 PM IST

मोरक्को में कम से कम 632 लोगों की मौत

मोरक्को में शुक्रवार रात भीषण भूकंप के कारण कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई और ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार तड़के बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई है और 329 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ है।
Sep 9, 2023 | 12:02 PM IST

जी20 में शामिल हुआ अफ्रीकी संघ

अफ्रीकी संघ को जी20 का सदस्य बनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्ताव इस प्रभावशाली समूह के सभी सदस्य देशों ने शनिवार को स्वीकार कर लिया। इसी के साथ 'ग्लोबल साउथ' का यह प्रमुख समूह दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया।
Sep 9, 2023 | 10:46 AM IST

G20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे वैश्विक नेता

ईयू की राष्ट्रपति उर्सुला वॉन डेर लेयेन दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचीं। उनके अलावा जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जापानी पीएम फुमियो किशिदा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूनाइटेड किंगडम के पीएम ऋषि सुनक, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधान मंत्री ली कियांग, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।
Sep 9, 2023 | 08:50 AM IST

मोरक्को में भूकंप से मची तबाही, 296 की मौत

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। अफ्रिकी देश मोरक्को में शुक्रवार रात जोरदार भूकंप आया, जिसमें 296 की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 08:48 AM IST

मोरक्को में भूकंप पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।"
Sep 9, 2023 | 08:18 AM IST

गिरफ्तारी पर क्या बोले आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू?

Sep 9, 2023 | 08:16 AM IST

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद टीडीपी नेताओं का प्रदर्शन

Sep 9, 2023 | 07:30 AM IST

घोसी में भाजपा की हार के साइड इफेक्ट्स

छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा की सबसे अधिक टेंशन घोसी सीट पर मिली शिकस्त ने बढ़ा दी है। इस चुनाव को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' बनाम NDA की सीधी जंग मानी जा रही थी। ऐसे में इस हार से भाजपा खेमे में होने वाले तीन साइड इफेक्ट को समझिए। पढ़ें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 07:05 AM IST

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनके समर्थकों ने मजकर बवाल काटा। चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन घोटाले में की गई है। इस गिरफ्तारी से पहले चंद्रबाबू नायडू ने आशंका जताई थी कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
Sep 9, 2023 | 06:17 AM IST

पेरिस में छात्रों से बातचीत में क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेरिस में साइंसेज पो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत में कहा 'लोग यह कम आंकते हैं कि हज़ारों किलोमीटर तक पैदल चलना कैसा होता है। वे चाहेंगे कि मैं एक और काम करूं। मुझे लगता है कि यह (भारत जोड़ो यात्रा) किया जा सकता है, और चर्चा जारी है।'
Sep 9, 2023 | 06:04 AM IST

प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर क्या बोले सीएम शिंदे?

मुंबई में जालना के प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है, 'मराठा आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है, यह प्रतिनिधिमंडल जाकर मनोज जारांगे के साथ चर्चा करेगा। हमें उम्मीद है कि इससे एक रास्ता मिल जाएगा।'
Sep 9, 2023 | 06:02 AM IST

केंद्र से क्या अनुरोध करेंगे असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा?

गुवाहाटी में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि "हमने केंद्र सरकार से असम राज्य से सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (एएफएसपीए) को पूरी तरह से हटाने का अनुरोध करने का फैसला किया है। हालांकि, हम केंद्र सरकार के फैसले का पालन करेंगे, विशेष रूप से गृह मंत्रालय, क्योंकि आखिरकार, केंद्र सरकार ही स्थिति का आकलन करेगी। हालांकि, जहां तक राज्य सरकार का सवाल है, हमने एएफएसपीए को पूरी तरह से वापस लेने की सिफारिश करने का फैसला किया है।"
Sep 9, 2023 | 06:00 AM IST

जी20 सम्मेलन से पहले दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली जी20 सम्मेलन के लिए पूरी तरह तैयार है। आज से दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आगाज होने जा रहा है। आगाज से पहले दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात और शनिवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों हल्की बारिश होती दिखी। दिल्ली के नरेला, वसंत कुंज और मुनिरका एन्क्लेव से बारिश की तस्वीरें सामने आई हैं।
Sep 9, 2023 | 05:58 AM IST

महाराष्ट्र के कई जिलों में 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए पीला अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने पालघर जिले के लिए क्रमशः शनिवार और रविवार को पीला और हरा अलर्ट भी जारी किया। आईएमडी ने शनिवार को पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। रविवार के लिए पालघर जिले के लिए ग्रीन अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। बाकी जिलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ येलो अलर्ट है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुंबई के लिए 9-12 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान के साथ ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह, आईएमडी ने 11 और 12 सितंबर को ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
Sep 9, 2023 | 05:55 AM IST

जी20 का आगाज आज, राजधानी दिल्ली पूरी तरह तैयार

दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी दिल्ली तैयार है। आज यानी 9 सितंबर से इस सम्मेलन का आगाज होने जा रहा है। दुनियाभर के ताकतवर देशों के नेता नई दिल्ली में एकत्रित हो चुके हैं। जी20 के विशेष सचिव, मुक्तेश परदेशी ने बताया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन का एक फायदा यह होगा कि हम दुनिया को बता सकते हैं कि हम किसी भी तरह का आयोजन करने के लिए तैयार हैं।