LIVEताजा खबर : Taza Khabar, 9 अक्टूबर 2023: इजराइल ने गाजा को पूरी तरह से घेरा, राहुल गांधी की फिर फिसली जुबान

ताजा खबर : Taza Khabar, 9 अक्टूबर 2023: इजराइल ने गाजा को पूरी तरह से घेरा, राहुल गांधी की फिर फिसली जुबान
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने राजस्थान में आगामी चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की।भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है, इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि सभी कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस जाति आधारित जनगणना कराएगी।इजराइली सरकार ने युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी है और हमास के अप्रत्याशित हमले का बदला लेने के लिए 'अहम सैन्य कदम' उठाने को मंजूरी दे दी है उधर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 9 अक्टूबर (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
इजराइल ने गाजा को पूरी तरह से घेरा
हमास के आतंकवादियों ने भी इजराइल पर रॉकेट दागना जारी रखा है, जिससे यरूशलम से लेकर तेल अवीव तक हवाई हमलों के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन बज रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबरमाफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे 7 महीने बाद बाल गृह से रिहा
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे बाल गृह से रिहा हो गए हैं, सीडब्ल्यूसी ने बुआ को सुपुर्द करने का आदेश दिया है,
पढ़ें पूरी खबरजातिगत जनगणना का संवैधानिक अधिकार केवल केंद्र के पास
धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह सच नहीं है कि उनके नेता राजीव गांधी ने मण्डल कमीशन के तहत केंद्रीय सरकार की नौकरियों में पिछड़ों के लिये 27 % आरक्षण का विरोध किया था ?
पढ़ें पूरी खबर दिल्ली के मयूर बिहार में एक डॉक्टर ने कूदकर किया सुसाइड
दिल्ली के मयूर विहार स्थित शिखर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली,
पढ़ें पूरी खबरराजस्थान में बंपर मतदान पर संकट
राजस्थान में 23 नवंबर को देवउठावनी एकादशी के शुभ अवसर पर 50,000 से अधिक शादियां होने की संभावना है और विधानसभा चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार इसी दिन मतदान भी होगा,
पढ़ें पूरी खबरराहुल गांधी की फिर फिसली जुबान
राहुल गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है....। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार स्वीकार कर ली है,
पढ़ें पूरी खबर तारीखों के ऐलान के बाद राजस्थान में लागू हुई आचार संहिता
चुनाव आयोग ने आज राजस्थान समेत पांचों विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान कोई भी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के लिए सरकारी गाड़ी, विमान या बंगले का इस्तेमाल नहीं कर सकता है,
पढें पूरी खबर मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर दिलचस्प होगी जंग
मध्य प्रदेश की 230 में से 29 विधानसभा सीट ऐसी हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी होंगी। यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। इन 29 सीटों में भाजपा के चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की सीटें भी शामिल हैं,
पढें पूरी खबर राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
जस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने राजस्थान में आगामी चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की,
पढ़ें पूरी खबर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सामने आई बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट
: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है,
पढें पूरी खबर सभी कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय जनगणना होगी बोले राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह निर्णय लिया है कि हम जाति आधारित गणना को लागू करेंगे। हम BJP पर दबाव बनाकर, उनसे ये काम कराएंगे। अगर ये काम BJP नहीं करती है, तो वे रास्ता छोड़ दें,
पढ़ें पूरी खबरइजराइली खुफिया एजेंसियों से कहां हुई चूक?
गाजा में फलस्तीनियों पर इजराइल की नजर हमेशा बनी रहती है। ड्रोन के जरिए आसमान से लगातार निगरानी रखी जाती है। अभेद्य दिखने वाली सीमा पर हमेशा सुरक्षा कैमरे और सैनिक तैनात रहते हैं। खुफिया एजेंसियां अपने संसाधनों और साइबर तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए गोपनीय जानकारी हासिल करती रहती हैं। लेकिन चरमपंथी समूह हमास के अभूतपूर्व हमले को देखते हुए ऐसा लगता है कि इजराइल के ये सारे सुरक्षा इंतेजाम धरे के धरे रह गए। हमास के सैंकड़ों चरमपंथी सीमा को भेदकर इजराइल में घुस गए और फिर उन्होंने ताबड़तोड़ हमले किए, जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान जाने के साथ ही क्षेत्र में संघर्ष के एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई। इजराइल की खुफिया एजेंसियों की उपबल्धियों को लेकर उन्हें अजेय माना जाता रहा है। इन्हीं खुफिया एजेंसियों की मदद से इजराइल ने वेस्ट बैंक में रची गई कई साजिशों को नाकाम किया, दुबई में कथित तौर पर हमास के चरमपंथियों का खात्मा किया और ईरान में घुसकर ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों पर हमला करके उन्हें मौत की नींद सुला दिया।
एशियाई खेलों के भारतीय दल से मंगलवार को मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हांगझोउ एशियाई खेलों में भाग लेकर लौटे भारतीय दल से मंगलवार को अपराह्न 4.30 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। भारत ने हांगझोउ एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 107 पदक जीते और वह चौथे स्थान पर रहा। एशियाई खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री इस मौके पर खिलाड़ियों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिये बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिये शुभकामनायें भी देंगे। पीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ी, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय के अधिकारी भाग लेंगे।
किस राज्य में कब होगा विधानसभा चुनाव?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
जालंधर में फ्रिज का कंप्रेसर फटा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
पंजाब के जालंधर जिले के एक मकान में रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रविवार रात हुआ और फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद घर में भीषण आग लग गई। अधिकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान यशपाल घई (70), रुचि घई (40), मंशा (14), दीया (12) और अक्षय (10) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए नमूने जुटाने के वास्ते फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।
नेतन्याहू और उनके दक्षिणपंथी सहयोगियों पर बढ़ गया दबाव
गाजा के शासक हमास ने शनिवार को किए गए अप्रत्याशित हमले के बाद सैकड़ों इजराइली नागरिकों को बंधक बना लिया है। फलस्तीन के एक छोटे आतंकवादी समूह और हमास से कहीं अधिक खूंखार ‘इस्लामिक जिहाद’ ने भी रविवार को कहा कि उसने 30 लोगों को बंधक बना लिया है। इन लोगों को बंधक बनाए जाने से नेतन्याहू और उनके दक्षिणपंथी सहयोगियों पर दबाव बढ़ गया है जो पहले ही हमास के हमले में अब तक 700 इजराइलियों की मौत के कारण जवाबी कार्रवाई करने के दबाव में हैं। नेतन्याहू के हमास के खात्मे के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करने के आह्वान ने घनी आबादी वाले गाजा पट्टी में अज्ञात स्थानों पर बंधक बनाकर रखे गए इजराइली नागरिकों की सुरक्षा को लेकर डर बढ़ा दिया है।
गाजा में इजराइली बंधकों का संकट बना नेतन्याहू के गले की फांस
हमास के आतंकवादियों द्वारा इजराइल के सैनिकों और बुजुर्ग महिला, बच्चों, पूरे के पूरे परिवार समेत सैकड़ों लोगों को बंधक बनाए जाने के बाद, हाल के इतिहास में किसी संकट से कहीं ज्यादा इजराइल की भावनाएं उद्वेलित हो गई हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की घोर दक्षिणपंथी सरकार के लिए एक ऐसी दुविधा उत्पन्न हो गई है जिससे पार पाना उनके लिए आसान नहीं है। इस्लामिक आतंकवादी समूह ने 2006 में इजराइल के युवा सैनिक गिलाद शलित को बंधक बना लिया था जिसके बदले में इजराइल ने गाजा पट्टी में भारी बमबारी की थी और उसे 1,000 से अधिक फलस्तीनी कैदियों को समय से पूर्व छोड़ना पड़ा था जिनमें से कई इजराइलियों पर जानलेवा हमला करने के दोषी थे।
वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल-प्रियंका
दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए एआईसीसी कार्यालय पहुंचे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंच गई हैं।
‘इस्लामिक जिहाद’ ने 130 से अधिक लोगों को बनाया बंधक
युद्ध की घोषणा ने एक बड़ी लड़ाई का संकेत दिया है और सबसे अहम सवाल यह है कि क्या इजराइल गाजा में जमीनी हमला करेगा। इस बीच, हमास और एक छोटे ‘इस्लामिक जिहाद’ समूह ने इजराइल से 130 से अधिक लोगों को बंधक बनाने और उन्हें गाजा लाए जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इन बंधकों की रिहाई के बदले में वह इजराइल द्वारा कैदी बनाए गए हजारों फलस्तीनियों की रिहाई की मांग करेंगे। ऐसी जानकारी है कि बंधकों में सैनिक और महिलाओं, बच्चे तथा बुजुर्गों समेत असैन्य नागरिक शामिल हैं जिनमें से ज्यादातर इजराइली हैं लेकिन कुछ लोग अन्य देशों के भी हैं।
इजराइल ने हमास के हमले के बाद गाजा पर बरसाए बम
इजराइली सरकार ने युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी है और हमास के अप्रत्याशित हमले का बदला लेने के लिए 'अहम सैन्य कदम' उठाने को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ उसने गाजा पट्टी में बमबारी तेज कर दी है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1,100 के पार चली गयी है और हजारों लोग घायल हैं। हमास के हमले के 40 घंटे से अधिक समय बाद अब भी इजराइली सेना कई स्थानों पर छिपे आतंकवादियों से लड़ रही है। इजराइल में कम से कम 700 लोगों के मारे जाने की खबर है और गाजा में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इजराइल में पिछले कई दशकों में इतने ज्यादा लोगों की मौत नहीं देखी गयी। इजराइल ने कहा कि उसने दो किब्बुत्जिम बस्तियों समेत देश के चार स्थानों को हमास के लड़ाकों के नियंत्रण से छुड़ाने के लिए विशेष बल बुलाया है। एक इलाके से इजराइली पुलिस द्वारा जारी फुटेज में सुरक्षाबल एक खुले मैदान में हमास के आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान लंबी-लंबी घास के बीच घुटनों के बल बैठे दिखे।