प्रयागराज

माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे 7 महीने बाद बाल गृह से रिहा, बुआ परवीन कुरैशी को सौंपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 10:27 PM IST

Mafia Atiq Ahmed Son: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे बाल गृह से रिहा हो गए हैं, सीडब्ल्यूसी ने बुआ को सुपुर्द करने का आदेश दिया है।

Image

अतीक अहमद के बेटे बाल गृह से रिहा

अतीक अहमद के दोनों बेटों को लंबे समय बाद बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया है, इस साल मार्च को उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया था, अब उन्हें रिहाई मिल गई है, क्योंकि बालगृह में 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को नहीं रखा जाता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बाल कल्याण समिति ने यह निर्णय लिया है।

इसी साल अतीक का बेटा एहजम चार अक्तूबर को 18 साल का हो चुका है और ऐसे में नियमानुसार उसे बाल संप्रेषण गृह में नहीं रखा जा सकता। साथ ही माफिया अतीक के दूसरे बेटे को भी रिहा किया गया, अतीक के यह दोनों बच्चे चौथे और पांचवें नंबर के हैं।

एहजम के साथ अबान की कस्टडी के लिए अतीक की बहन परवीन ने बाल कल्याण समिति के पास आवेदन किया था, उस पर फैसला लेते हुए बाल कल्याण समिति ने दोनों को परवीन अहमद को सुपुर्द करने का आदेश दिया है।

उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों को चकिया इलाके से उठाया था दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उन्हें कोर्ट के आदेश पर बाल संरक्षण गृह में रखा गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!