इलेक्शन

Rajasthan BJP Candidate List 2023: राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 7 सांसदों के नाम शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 9, 2023, 05:37 PM IST

BJP Candidate List for Rajasthan Election 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023): राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा से, दीया कुमारी विद्याधर नगर से, बाबा बालकनाथ तिजारा से, हंसराज मीना सपोटरा से और किरोड़ी लाल मीना सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ेंगे।

Image

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Candidate List for Rajasthan Election 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023): राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने राजस्थान में आगामी चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

BJP Candidate List for Rajasthan Election 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023)

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा से, दीया कुमारी विद्याधर नगर से, बाबा बालकनाथ तिजारा से, हंसराज मीना सपोटरा से और किरोड़ी लाल मीना सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ेंगे।

7 सांसद मैदान में

इस बार के राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही अपने कई सांसदों को मैदान में उतारा है। इस लिस्ट के अनुसार बीजेपी ने 7 सांसदों को मैदान में उतारा है।

  1. नरेंद्र कुमार सांसद , सीट मंडावा
  2. देवजी पटेल सांसद , सीट सांचौर
  3. भागीरथ चौधरी सांसद, सीट किशनगढ़
  4. किरोड़ी लाल मीणा सांसद, सीट सवाई माधोपुर
  5. बाबा बालक नाथ सांसद,सीट तिजारा
  6. दिया कुमारी सांसद, विद्याधरनगर
  7. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद, सीट झोटवाड़ा

1 अक्टूबर को हुई थी मीटिंग

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान उम्मीदवारों की सूची को आधिकारिक तौर पर अंतिम रूप दिया गया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल थे।

rajasthan bjp list (2)

rajasthan bjp list (2)

सीएम फेस की घोषणा नहीं

इस महीने की शुरुआत में पीएम मोदी ने साफ संकेत दिया था कि किसी भी नेता को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि पार्टी का चिह्न 'कमल' ही ''उम्मीदवार'' होगा। राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। 1993 के बाद से राज्य में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा का चुनाव होता रहा है। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने उन 199 सीटों में से 99 सीटें जीती थीं, बीजेपी ने 73 सीटें जीती थीं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article