आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar) 8 जनवरी 2024: कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर सीट जीती, बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
बाबरी नहीं कलंक का ढांचा- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने बाबरी विध्वंस के समय कार सेवा की थी। जिस समय मस्जिद के ढांचे को गिराया जा रहा था, फडणवीस वहीं पर मौजूद थे। उन्होंने बाबरी मस्जिद को कलंक का ढांचा बताया...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करेंमायावती ने अपने पार्टी दफ्तर की सुरक्षा को बताया खतरा
हुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में बसपा के राज्य मुख्यालय के पास बने पुल को पार्टी कार्यालय की सुरक्षा के लिये खतरा करार देते हुये प्रदेश सरकार से बसपा कार्यालय को किसी 'सुरक्षित स्थान' पर ले जाने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।पीएम मोदी ने शेख हसीना को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना को फोन कर चुनाव जीतने की बधाई दी।एक्टर रणदीप हुड्डा को मिला राम मंदिर का निमंत्रण
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण दिया गया है।मुंबई: 60 वर्षीय महिला ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
मुंबई में मंगला प्रवीण राठौड़ नाम की 60 वर्षीय महिला ने कांदिवली इलाके में स्थित एक टॉवर की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। समता नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला अपने पति, तीन बच्चों और बहू के साथ रहती थी।महाराष्ट्र: उरण के गोदाम में लगी भीषण आग
महाराष्ट्र के उरण में एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का कार्य जारी है।लखनऊ में 22 जनवरी को बंद रहेंगी मीट की दुकानें
लखनऊ में मुस्लिम मीट विक्रेता संघ ने राम मंदिर उद्घाटन समारोह के चलते बड़ा फैसला किया है। मीट विक्रेता संघ ने 22 जनवरी के दिन पूरे लखनऊ में मीट की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।संजय सिंह- स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन
दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।अपनी पहली सियासी परीक्षा में फेल हुई BJP, कांग्रेस ने जीती करणपुर सीट
कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर सीट जीत ली है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस उम्मीदवार रुपिन्दर सिंह कूनर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, पढ़ें पूरी खबरअब मालदीव ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब
पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच मालदीव के हाई कमिश्नर विदेश मंत्रालय पहुंचे वहीं मालदीव ने भी ऐसा ही किया है, पढ़ें पूरी खबरदिल्ली से अयोध्या कैसें जाएं? जानिए किस रूट से कितना आएगा खर्च
अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है। पूरे नगर सहित देशभर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है। 22 जनवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस ने जीती राजस्थान की करणपुर सीट, पूर्व सीएम गहलोत ने दी बधाई
कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर सीट जीत ली है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस उम्मीदवार रुपिन्दर सिंह कूनर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, पढ़ें पूरी खबरश्रीकरणपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार
राजस्थान में सरकार बनने के बाद बीजेपी को पहले ही सियासी इम्तिहान में मिली हार, चुनाव से पहले सुरेंद्र पाल टीटी को मंत्री बनने के बावजूद नहीं जीत पाई बीजेपी, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़ ,सतीश पूनिया सहित तमाम नेताओं ने झोंकी थी चुनाव में ताकत।PM मोदी पर टिप्पणी के बाद मालदीव के हाई कमिश्नर तलब!
मालदीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है, मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे, पढ़ें पूरी खबरबिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 11 दोषियों की रिहाई रद्द
रिहाई का विरोध करते हुए बिलकिस बानो के वकील ने कहा था कि वो सदमे से उबर भी नहीं पाई हैं और दोषियों को रिहा कर दिया गया। हालांकि दोषियों की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल उठाए थे, पढ़ें पूरी खबरमालदीव पर भड़के लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल
लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने अब मालदीव को निशाने पर लिया है। फैजल ने कहा कि लक्षद्वीप के पर्यटन की संभावना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बात कही है उस पर मालदीव को प्रतिक्रिया क्यों देनी चाहिए?, पढ़ें पूरी खबर1500 कारोबारियों को 1.45 लाख करोड़ का GST नोटिस
जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी पंजीकरण के खिलाफ अभियान के दौरान दिसंबर 2023 तक आठ महीनों में 44,015 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दावों में शामिल 29,273 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है, पढ़ें पूरी खबरEaseMyTrip का बड़ा कदम, मालदीव की सभी फ्लाइट्स की बुकिंग की रद्द
EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा कि भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए, कंपनी ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी हैं, पढ़ें पूरी खबरगाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, 2 पुलिसकर्मियों की मौत
गाजियाबाद में वसुंधरा इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है, पढ़ें पूरी खबरJapan Quake: बर्फबारी के कारण राहत एवं बचाव अभियान में बाधा
जापान के पश्चिमी तट पर पिछले सप्ताह आए भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दलों को सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में राहत सामग्री की आपूर्ति पहुंचाने में बर्फबारी के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, पढ़ें पूरी खबरराजधानी, शताब्दी और एक्सप्रेस ट्रेन सहित 20 ट्रेनें लेट से चल रही हैं
उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है,कोहरे के चलते देश की राजधानी दिल्ली में 20 ट्रेनें देरी से चल रही है, दिल्ली के कई रेलवे स्टेशन पर कई हिस्सों से आने वाली ट्रेनें लेट से चल रही है, राजधानी, शताब्दी और एक्सप्रेस ट्रेन सहित 20 ट्रेनें लेट से चल रही हैंMyanmar: म्यांमा में हुए हवाई हमले में बच्चों समेत 17 लोगों की मौत!
म्यांमा के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक गांव पर सेना के हवाई हमलों में नौ बच्चों समेत कम से कम 17 नागरिकों की मौत हो गई। एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी, पढ़ें पूरी खबरमालदीव हॉलिडे के लिए अभी कोई नई पूछताछ नहीं
भारत में टूर ऑपरेटर मालदीव में छुट्टियां रद्द करने के अभियान के असर के मद्दनेजर अपनी तैयारी कर रहे हैं। इन्होंने कहा है कि मालटीव की यात्रा के लिए लोगों द्वारा कोई नई पूछताछ नहीं की जा रही है, पढ़ें पूरी खबरइंडिया आउट का नारा देने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू जा रहे चीन दौर पर
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आठ जनवरी को चीन की यात्रा पर आ रहे हैं और इस दौरान शी जिनपिंग और मुइज्जू देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे, पढ़ें पूरी खबरशेख हसीना चौथी बार बनेंगी बांग्लादेश की पीएम
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने रविवार को लगातार चौथा कार्यकाल हासिल किया और उनकी पार्टी अवामी लीग ने हिंसा की छिटपुट घटनाओं तथा मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) एवं उसके सहयोगियों के बहिष्कार के बीच हुए चुनावों (Bangladesh Election 2024) में दो-तिहाई सीट पर जीत दर्ज की, पढ़ें पूरी खबरझुकी मालदीव सरकार, PM मोदी पर कमेंट करने वाले मंत्री सस्पेंड
मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले जारी बयान में मालदीव सरकार ने मंत्रियों के बयान से दूरी बना ली थी, पढ़ें पूरी खबर8-10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मोदी 8 से 10 जनवरी 2024 तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वह 9 जनवरी को सुबह 9:30 बजे के लगभग गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, पढ़ें पूरी खबरअफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान
बीसीसीआई ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल के ऐलान के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया, पढ़ें पूरी खबरइंडिया गठबंधन में सीटों पर बातचीत के बीच खड़गे संयोजक नियुक्त किए
इंडिया गठबंधन में क्षेत्रीय पार्टियां जहां कांग्रेस को कम सीट देकर अपने-अपने राज्यों में ज्यादा सीट झटकने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस के तेवर भी सख्त दिख रहे हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक और महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। सहयोगी पार्टियों से उलझे हुए हैं, पढ़ें पूरी खबरदिल्ली में 8 और 9 जनवरी को बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 और 9 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा और दिल्ली सहित मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, पढें पूरी खबरओमान में भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर ड्रोन हमला, 9 को किया गया रेस्क्यू; दो अब भी लापता
CJI सूर्यकांत ने ठुकराई राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की अपील, मिलने का समय देने से किया इनकार, गिनाए कानूनी कारण
मैड संधू हत्याकांड में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, वापी से तीन आरोपी पकड़े; पंजाब पुलिस ले गई साथ
'कायर हमें डरा नहीं सकते...', राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक करेगा मार्च, हम सब साथ चलेंगे
क्या बंद होंगी मेट्रो सेवाएं, हटेंगे बैरिकेड? दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट 13 निर्देशों में क्या-क्या, जानें
© 2026 Times Horizon Private Limited
