LIVEआज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 7 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 7 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 7 मार्च 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 7 मार्च (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से पूर्वोत्तर की दो दिवसीय यात्रा करेंगे जिस दौरान वह मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में नई सरकारों के शपथ ग्रहण समारोहों में हिस्सा लेंगे। असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री यहां रात में ठहरने के दौरान असम सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में भी भाग लेंगे। नई सरकार मंगलवार से अगले दो दिनों तक शपथ लेगी। इस्लामाबाद पुलिस ने सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान और उनकी पार्टी के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ तोशाखाना मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों को अदालती आदेश को लागू करने से रोकने करने के लिए मामला दर्ज किया। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
बेटे ने सौतेली मां के साथ किया बलात्कार
ओडिशा में एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को अपनी ही सौतेली मां के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पहले अपने पिता की हत्या की, उसके बाद मां के साथ रेप किया।
पढ़ें पूरी खबरJaypee Infratech के अधिग्रहण को एनसीएलटी की मंजूरी
Jaypee Infratech: कर्ज में डूबी कंपनी जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण के लिए सुरक्षा समूह की बोली को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में फ्लैट बुक कराने वाले 20,000 खरीदारों को अपना घर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
पढ़ें पूरी खबरAmitabh Bachchan ने किया ट्वीट, बोले 'आपकी दुआओं से धीरे-धीरे...'
Amitabh Bachchan shared health update: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) के सेट पर चोटिल हो गए थे। इसके बाद से ही उनके फैंस चिंतित थे कि उनकी हालत कैसी है। बिग बी ने ट्वीट करके फैंस को बताया है कि वो पहले से ठीक हैं और लगातार उनकी हालत सुधर रही है।
पढ़ें पूरी खबरढाका की एक बिल्डिंग में जबरदस्त ब्लास्ट
Bangladesh Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार शाम एक इमारत में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।
पढ़ें पूरी खबरजम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड
Landslide in J&K: रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पढ़ें पूरी खबरधीरेंद्र शास्त्री का कमरा देख चौंक जाएंगे आप
इन दिनों बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में हैं। हिंदू राष्ट्र पर दिए गए उनके बयान ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज प्लेटफॉर्मों पर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन सबके बीच टाइम्स नाउ नवभारत धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम पहुंचा। बागेश्वर धाम में टाइम्स नाउ नवभारत के सुशांत सिन्हा ने धीरेंद्र शास्त्री से खास बातचीत की है। अपने रहने के स्थान, शादी, भगवान और माता-पिता की सेवा के बारे में बागेश्वर धाम के महाराज ने बेबाकी से जवाब दिया है।
CM का ऐलान- Holi पर करूंगा पूजा; PM पर दिया यह बयान
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप (आम आदमी पार्टी) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह होली पर पूरे दिन विशेष पूजा करेंगे। यह पूजा वह देश की बेहतरी के लिए करेंगे। उन्होंने इसके यह भी कहा कि प्रधानमंत्री भारत को लूटने वालों को गले लगा रहे हैं, जबकि सिसोदिया और जैन जैसे राष्ट्रवादियों को जेल भेजा रहा है।
IRCTC की ये स्कीम देगी 'विकल्प'
सभी पर होली का खुमार चढ़ा है और आखिरी वक्त पर भी घर जाने को लेकर लोगों में मारामारी मची है। लेकिन मुश्किल ये है कि घर जाने के लिए ट्रेन नहीं मिल रही है। हर साल किसी भी उत्सव के दौरान लोगों का घूमने का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है। होसी ते मौके पर सड़कों पर ट्रैफिक है, उड़ानें ओवरबुक हैं और ट्रेनें भी खचाखच भरी हुई हैं। रंगों का त्योहार चरम पर है। जो लोग आखिरी वक्त पर में त्योहार मनाने घर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने में भारी मुश्किल हो रही है।
Holi के दिन भी सिसोदिया को 'राहत नहीं'
दिल्ली में आबकारी नीति से जुड़े मसले को लेकर होली दहन के दिन भी आम आदमी पार्टी (आप) को राहत नहीं मिलती दिखी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सामना होगा। मंगलवार (सात मार्च, 2023) को ईडी के अफसर उनसे शहर की तिहाड़ जेल में पूछताछ करेंगे।
सूडान में तैनात है महिला सैनिकों का दस्ता
भारत सरकार ने यूएन शांति मिशन के तहत गत जनवरी में महिला सैनिकों के एक दस्ते को सूडान भेजा। इन महिला सैनिकों की तैनाती अस्थिर एवं हिंसा ग्रस्त देश सूडान के अबेई में हुई है। साल 2007 के बाद यूएन मिशन के तहत भारतीय महिला सैनिकों की यह सबसे बड़ी तैनाती है। इस जत्थे में मेजर रैंक की दो महिला अधिकारी और अन्य रैंक की 25 महिला सैनिक शामिल हैं।
गुलेरिया ने एच3एन2 वायरस को लेकर आगाह किया
त्यौहारी मौसम के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व चीफ डॉ.रणदीप गुलेरिया ने एच3एन2 वायरस को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि यह फ्लू भी कोरोना वायरस की तरह फैलता है। यह वायरस हर साल इसी समय म्यूटेट होता है और ड्रॉपलेट्स (छोटी-छोटी बूंदों) के जरिए फैल जाता है। ऐसे में बुजुर्ग लोगों को सावधान रहना चाहिए।
लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू से आज पूछताछ
लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू यादव के परिवार पर केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) का शिकंजा कस रहा है। सोमवार को पटना में जांच एजेंसी ने लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से 4 घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई मंगलवार को लालू और मीसा से पूछताछ कर सकती है। फॉर जॉब स्कैम मामले में CBI ने लालू यादव को समन भेजा है। लालू यादव दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं।
RSS फासीवादी और चरमपंथी संगठन-राहुल
लंदन यात्रा पर गए राहुल गांधी ने सोमवार को आरएसएस को 'एक चरमपंथी एवं फासीवादी' संगठन बताया और आरोप लगाया कि इसने भारत की करीब-करीब सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। राहुल ने यह बात लंदन के चैथम हाउस में बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 'भारत में घरेलू राजनीति अब पूरी तरह से बदल चुकी है और इसकी वजह एक संगठन है जिसका नाम आरएसएस। इस चरमपंथी, फासीवादी संगठन ने बुनियादी रूप से करीब-करीब भारत की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।'
ED सरकार का 'वैलेंटाइन' तो CBI 'गर्लफ्रेंड'...बोले सिब्बल
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की ओर से लिए जाने वाले एक्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सरकार का वैलेंटाइन बन चुका है, जबकि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उसकी ट्रेंप्रेरी गर्लफ्रेंड है। केंद्र या फिर राज्य सरकार में बीजेपी का एक भी नेता या मंत्री अब तक निशाना नहीं बनाया गया है।
आज की ताजा खबर 7 मार्च 2023 LIVE: ईरानी नौका से 425 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने कच्छ जिले में ओखा के पास गुजरात तट से एक ईरानी नौका को पकड़ा है, जिसमें कथित तौर पर 425 करोड़ रुपये मूल्य की 61 किलोग्राम हेरोइन ले जायी जा रही थी। नौका के चालक दल के पांच ईरानी सदस्यों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बंगाल में 2.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के बिस्किट बरामद
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बीएसएफ ने सोमवार को कल्याणी सीमा चौकी क्षेत्र के एक तालाब से करीब 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की एक टीम ने विशेष सूचना के आधार पर सोने का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया।
एक्का के खिलाफ सीबीआई जांच कराने का आग्रह
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल से भेंट कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं सीबीआई जांच कराने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया।
आज की ताजा खबर 7 मार्च 2023 LIVE: गुरुग्राम के क्लब में दो गुटों के बीच हुई मारपीट
गुरुग्राम में एमजी रोड के एक क्लब में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक बाउंसर समेत चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय बार संचालक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, क्लब के कुछ बाउंसर ने रविवार तड़के कथित तौर पर उससे, उसके दोस्त और निजी सुरक्षा अधिकारी के साथ मारपीट की। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-7 में रहने वाले पंकज सचदेवा एमजी रोड के एक क्लब “बिग शॉट” से एक पार्टी के बाद लौट रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त अश्विनी शर्मा भी थे।
ठाणे में शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुट के कार्यकर्ता भिड़े
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार देर रात पार्टी की ‘शाखा’ (स्थानीय कार्यालय) पर नियंत्रण को लेकर शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद पुलिस को कानून-व्यवस्था व्यवस्था कायम करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट और प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) के नेतृत्व वाले धड़े के सदस्यों ने मुंबई से सटे शहर के शिवई नगर इलाके में ‘शाखा’ पर नियंत्रण स्थापित करने को लेकर हाथापाई की।