ताजा खबर : Taza Khabar, 7 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
अनुप्रिया पटेल के VIP सुरक्षा कवच में बदलाव
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के वीआईपी सुरक्षा कवच में बदलाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सशस्त्र कमांडो की Y+’ सुरक्षा दी है। पढ़ें पूरी खबरगंभीर तूफान में हुआ तब्दील चक्रवात 'बिपारजॉय'
चक्रवात 'बिपारजॉय' तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवात मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में शुरुआत हल्की होगी। पढ़ें पूरी खबरWrestler Protest: अनुराग ठाकुर से मिले पहलवान, 15 जून तक नहीं होगा आंदोलन
हिला पहलवान यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ( Brij Bhushan Sharan Singh,) की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पहलवानों से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से मुलाकात की, पढ़ें पूरी खबरध्यादेश के खिलाफ अखिलेश यादव से मिले अरविंद केजरीवल, जानिए हुई क्या बात
Delhi Transfer Posting Case: दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाया। इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की, पढ़ें पूरी खबरगैंगस्टर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में हत्या, मुख्तार अंसारी का करीबी था यह कुख्यात अपराधी
Gangster Sanjeev Jeeva Murder: मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जीवा स्वर्गीय ब्रम्हादत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी भी था। संजीव कई अपराधों में शामिल रहा है, पढें पूरी खबरमनीष सिसोदिया के कामों को याद कर मंच पर ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal Emotional Video: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक होते दिख रहे हैं, पढ़ें पूरी खबरओडिशा रेल हादसे के बाद पहली यात्रा पर निकली कोरोमंडल एक्सप्रेस
शालीमार चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस की हादसे के बाद पहली यात्रा बुधवार दोपहर 3:20 बजे कोलकाता के शालीमार स्टेशन से शुरू हुई है, ये ट्रेन शाम करीब 7 बजे बहनागा स्टेशन बालासोर पहुंचेगी, पढ़ें पूरी खबरेंकुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं, कोल्हापुर बवाल पर बोले देवेंद्र फड़णवीस
Aurangzeb poster controversy : कोल्हापुर की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है। कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं। जो कानून हाथ में लेगा उस पर एक्शन होगा, पढें पूरी खबरमगादान में फंसे हैं यात्री
एयर इंडिया रूस के मगादान में फंसे अपने 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों के लिए मुंबई से खाने-पीने एवं जरूरत की अन्य सामग्री भेज रही है। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के इस विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे रूस के मगादान एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। मगादान के स्थानीय प्रशासन की मदद से यात्रियों को स्कूलों एवं घरों में ठहराने की व्यवस्था की गई है लेकिन सोशल मीडिया में यात्रियों ने वहां फैली अव्यवस्था की शिकायत की है। पूरी खबर पढ़ेंदेखो-प्रतीक्षा की नीति पर काम कर रहे हैं पायलट?
क्या सचिन पायलट की राह कांग्रेस से अलग होगी। क्या वो कांग्रेस में बने रहेंगे। इस पर सस्पेंस बरकरार है, बताया जा रहा है कि 11 जून को वो अपने पिता के पूण्यतिथि पर राजनैतिक दल का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अगर वो किसी राजनैतिक दल का ऐलान भी करते हैं तो वो तारीख 11 जून नहीं होगी। कांग्रेस से अलग राह पकड़ने की सूरत में यह कहा जा रहा है कि गुर्जर समाज के प्रभुत्व वाले इलाकों में निश्चित तौर पर वो कांग्रेस का नुकसान करेंगे। इन सबके बीच राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि सचिन पायलट नाराज नहीं हैं। जिन मुद्दों पर भी असहमति है उन मुद्दों पर आलाकमान खुले दिल से सुलह के लिए तैयार है। पूरी खबर पढ़ेंगहलोत ने इस्तेमाल किया 'ब्रह्मास्त्र'
राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है और इसमें जीत दर्ज करने को लेकर सीएम अशोक गहलोत कोई भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसी क्रम में सीएम गहलोत फ्री बिजली और महंगाई से राहत दिलाने को लेकर कई फैसले ले चुके हैं। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। राजस्थान की जनता लाभन्वित करने के लिए इसमें कार्मिकों के हित में पदोन्नति, पेंशन, स्पेशल-पे, पदनाम के संबंध में अहम फैसले लिए गए। साथ ही, विभिन्न समाजों को छात्रावासों के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पेंशन को लेकर भी एक बड़ा और कर्मचारियों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया। पूरी खबर पढ़ेंअनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक
भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए पहुंचे हैं। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक (किसान नेता राकेश टिकैत भी साथ में) पहलवानों की टीम की अगुवाई कर रहे थे। महावीर सिंह फोगट, द्रोणाचार्य अवार्डी, कुश्ती कोच और विनेश फोगट के चाचा ने कहा कि यह बहुत अच्छा है। इतने दिनों के बाद सरकार जागी और अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आमंत्रित किया, इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि एक समाधान निकलना चाहिए।सरकार ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के कुछ दिन बाद उन्हें (पहलवानों को) उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया। पूरी खबर पढ़ेंसिग्नल फेल होने से नहीं हुआ ओडिशा में रेल हादसा?
Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे की वजह पर रेलवे का अंतर विभागीय मतभेद उभरकर सामने आया है। इस भीषण हादसे की वजह सिग्नल प्रणाली में आई खराबी को बताया गया है लेकिन दुर्घटना पर तैयार हुई 'संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट' पर हस्ताक्षर करने वाले रेलवे के एक वरिष्ठ इंजीनियर ने हादसे की वजह पर अपनी अलग राय रखी है। बाकियों की राय से असहमति जताते हुए इस अधिकारी ने अपने दावे की पुष्टि के लिए 'डाटालॉगर' रिपोर्ट का हवाला दिया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस को लूप लाइन की जगह मेन लाइन पर जाने के लिए सिग्नल ग्रीन था। पूरी खबर पढ़ें'ऐसा लगता है सिर्फ खून ही खून दिखाई दे रहा'
बालासोर में ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 275 के पार है और करीब 1 हजार लोग घायल हुए। बचाव और राहत कार्य के दौरान ऐसे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो रौंगटे खड़े कर देते हैं। एक तरफ उन परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है जिन्होंने अपनों को खोया है तो दूसरी तरफ एनडीआरएफ से जुड़े कर्मचारी भी सदमे में हैं। पीटीआई के हवाले से एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि हाल ही में वो बचावकर्मियों की एक टीम से मिले। उनमें से एक ने कहा कि उसे ऐसा लगता है कि लगातार वो खून देख रहा है, तो दूसरे ने कहा कि उसे भूख नहीं लग रही है। करवाल ने ऐसी दुर्घटनाओं के मद्देनजर बचाव दल के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में भी बताया। पूरी खबर पढ़ें2050 तक दुनिया की आबादी होगी 10 बिलियन के करीब
अमेरिका के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी का कहना है कि 2050 में दुनिया की आबादी टिकाऊ नहीं होगी। इसके लगभग 10 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। लेकिन अमेरिकियों से स्टेक छोड़ने के लिए कहने से परहेज किया। पिछले साल नवंबर के बाद से वैश्विक आबादी आधिकारिक तौर पर आठ अरब को पार कर गई है जो 1950 में तीन गुना से अधिक है।इसने पहले ही भोजन और ऊर्जा की जरूरतों और आपूर्ति को बढ़ा दिया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों(united nations prediction on population) का कहना है कि सदी के मध्य तक यह आंकड़ा बढ़कर 9.7 बिलियन हो जाएगा। पूरी खबर पढेंगोवा-मुंबई पर बढ़ा Cyclone Biparjoy का खतरा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और अगले कुछ घंटों में धीरे-धीरे एक गंभीर चक्रवाती तूफान(cyclone biparjoy live) में बदलने की संभावना है। इसके बाद के 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में और तेज होने की उम्मीद है।पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती तूफान व्यावहारिक रूप से लगभग तीन घंटे तक स्थिर रहा और गोवा के लगभग 900 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, मुंबई(upcomimg cyclone in mumbai 2023) से 1020 किमी दक्षिण-पश्चिम में, पोरबंदर से 1090 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 1380 किमी दक्षिण में था। पूरी खबर पढ़ेंपहलवानों को फिर मनाएंगे अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने प्रदर्शनकारी पहलवानों को बातचीत के लिए बुलावा है। ये पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ठाकुर ने कहा है कि सरकार पहलवानों के साथ बातचीत करना चाहती है। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 7 जून 2023 LIVE: इन कर्मचारियों को पूर्ण पेंशन
राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को 25 साल की सेवा के बाद पूर्ण पेंशन पाने के हकदार होंगे।आज की ताजा खबर 7 जून 2023 LIVE: बाइक टैक्सी मामले में सुनवाई
बाइक टैक्सी बैन से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आजआज की ताजा खबर 7 जून 2023 LIVE: अखिलेश से मिलेंगे केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अखिलेश यादव से आज करेंगे मुलाकात, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ वो विपक्षी दलों से समर्थन जुटाने की कवायद कर रहे हैं।आज की ताजा खबर 7 जून 2023 LIVE: राजस्थान में भूकंप के झटके
राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके दर्ज किए गए, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता रहीआज की ताजा खबर 7 जून 2023 LIVE: पहलवानों से मिलेंगे खेल मंत्री
पहलवानों से मिलेंगे अनुराग ठाकुर, सरकार ने बुलावा भेजा, इससे पहले मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया थाVIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
विजय चौक पर विपक्षी दलों का धरना, राष्ट्रपति से मिलने जा रहे सांसद; राहुल बोले- अब सरकार को बर्खास्त करना होगा
CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
© 2026 Times Horizon Private Limited
