आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर, 2022: भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में राहुल गांधी के साथ सावरकर और फिर...
भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में राहुल गांधी के साथ सावरकर
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 29 दिन हो गए। यह यात्रा अभी कर्नाटक से गुजर रही है। मांड्या में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इसी बीच इस यात्रा में कांग्रेस के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पूरी खबर पढ़ेंThailand Shooting : 33 लोगों को मारकर भी नहीं भरा 'दरिंदे' का मन, घर जाकर पत्नी और बेटी को भी मार डाला
पूर्वोत्तर थाईलैंड के एक डे केयर सेंटर में गुरुवार को एक पूर्व पुलिसकर्मी ने गोलीबारी की। जिसमें अब तक 37 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर बच्चे थे। बाद में हमलावर ने खुद की जान लेने से पहले अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। पू री खबर पढ़ेंअगले साल आबादी मे चीन को पीछे छोड़ देगा भारत ! जनसंख्या पर भागवत के बयान के बीच जानें हकीकत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के दशहरे के मौके पर जनसंख्या पर दिया गया बयान चर्चा में हैं। उन्होंने इस मौके पर भारत के लिए एक समग्र जनसंख्या नीति को जरूरी बताया है। जिसमें उनका आशय ऐसी नीति से है जो सभी धर्मों, संपद्रायों पर समान रूप से लागू हो। जिसमें धर्म आधारित जनसंख्या के 'असंतुलन' का मामला नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनके बयान के आने के बाद से ही उस प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ेंलंदन में लीवरपुल स्ट्रीट स्टेशन के पास चाकूबाजी
मध्य लंदन में लीवरपुल स्ट्रीट स्टेशन के पास वारदात में तीन लोगों पर चाकू से हमला हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
नेपाल में सड़क हादसा
नेपाल के बारा जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए।वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई भैंस
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच चलने वाली यह ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे वटवा स्टेशन के समीप जब पहुंची तो इसके आगे भैंसें आ गईं। इसकी वजह से ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि, किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबरराष्ट्रपति पर दिए भद्दे बयान को लेकर घिरे Udit Raj
उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिया गया विवादित बयान उनके गले की फांस बनता जा रहा है। अब उदित राज को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा है और राष्ट्रपति पर दिए गए अपने बयान से माफी मांगने को कहा है। पढ़ें पूरी खबरथाईलैंड में गोलीबारी
थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 31 लोग मारे गए हैं। थाईलैंड एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबरविजय नायर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाले के सिलसिले में व्यवसायी विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नायर को पहले छह अक्टूबर तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेजा गया था।अंबानी परिवार को धमकी देने वाला गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने अंबानी परिवार को धमकी भरे कॉल के मामले में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम आरोपियों के साथ मुंबई लौट रही है। आगे की जांच जारी है।भारत में बने इन 4 कफ सिरप 'जहरीले'
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एक भारतीय फार्मा कंपनी के कफ सिरप से गांबिया में 66 बच्चों की मौत हो गई है। इन सिरप को लेकर WHO ने चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ेंरुपया चार पैसे गिरकर 81.66 पर आया
बाजार में अत्यधिक अस्थिरता के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 81.66 पर आ गया। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपये पर दबाव देखा गया।अपहृत सिख परिवार की हत्या
अमेरिका में जिस सिख परिवार का अपहरण हो गया था, अब उनकी लाश मिली है। इसमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ेंभारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी शामिल
कर्नाटक में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखा। पढ़ें पूरी खबरमेक्सिको में गोलीबारी
मेक्सिको के सैन मिगुएल टोटोलापन में भयंकर गोलीबारी की खबर है। इस हमले में शहर के मेयर सहित 18 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने भी हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई की है, लेकिन हमलावर भागने में सफल रहे। पढ़ें पूरी खबरयूपी में रेप के बाद हत्या
उत्तर प्रदेश के नगला शीशम गांव में एक लड़की के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई है। पीड़िता का शव घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला है।भारत में कोरोना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना के 2,468 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 17 और लोगों की मौत इस कोरोना के कारण हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.07 प्रतिशत शामिल है।मूर्ति विसर्जन के दौरान आठ की मौत
पश्चिम बंगाल में बुधवार की रात देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़ में कम से कम आठ लोग डूब गए हैं। साथ ही कई अन्य लापता हैं।भारत जोड़ो यात्रा से आज जुड़ेंगी सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी। आज की यात्रा पांडवपुरा तालुक से सुबह 6.30 बजे शुरू हुई और शाम 7 बजे नागमंगला तालुक पर समाप्त होगी।केरल में बड़ा सड़क हादसा
केरल के पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस एक दूसरी बस से टकरा गई। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 38 लोग घायल हो गए हैं।राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
'हर काम संविधान के दायरे में हो, उल्लंघन पर...', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मुरली मनोहर जोशी का दो टूक जवाब
सुप्रीम कोर्ट में मामला, फिर सड़कों पर प्रदर्शन क्यों? राहुल गांधी से BJP का तीखा सवाल
BJP सांसद ने IAF दिवस पर शेयर की पाकिस्तानी विमान की फोटो, कांग्रेस नेता बोले- 25 साल हाल बेहाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
