LIVE6 फरवरी 2024 ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी समाचार : अंडर-19 के फाइनल में पहुंचा भारत, मध्य प्रदेश के हरदा में ब्लास्ट से अब तक 11 की मौत

6 फरवरी 2024 ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी समाचार : अंडर-19 के फाइनल में पहुंचा भारत, मध्य प्रदेश के हरदा में ब्लास्ट से अब तक 11 की मौत
ताजा खबर 6 फऱवरी 2024 (Taza Khabar) : मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट से मौत का मंजर देखने को मिला। धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका खाक हो गया। इस भयानक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत तो 175 लोग गंभीर और आंशिक रूप से घायल हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री उदय प्रताप सिंह मौके से मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मलबे से लोगों को निकालने का ऑपरेशन चल रहा है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) पर विधेयक पेश किया। इस दौरान विधायकों ने जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। विधेयक पेश करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ था उधर राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के घर छापेमारी की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, आप नेताओं से जुड़ी 10 लोकेशन पर ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं और जांच की जा रही है, पढ़ें 6 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :
अखिलेश का साथ छोड़कर NDA के साथ जाएंगे जयंत चौधरी?
आरलएलडी (RLD) नेता जयंत चौधरी की दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात हुई है ऐसा मीडिया सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है, जयंत चौधरी को एनडीए में शामिल होने का ऑफर भी बीजेपी ने दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है पर माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में कुछ तो चल रहा है,
पढ़ें पूरी खबर उदय और सचिन की दमदार पारी से अंडर-19 के फाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। भारत के सामने जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने उदय सहारन की 81 रन की कप्तानी पारी के दम पर 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। उदय के अलावा मैच के हीरो रहे सचिन धस जिन्होंने 96 रन की मैच विनिंग पारी खेली। दोनों ने टीम इंडिया को शुरुआती झटके से उबारा और 5वें विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की,
पढें पूरी खबर सार्वजनिक परीक्षा विधेयक पारित, 10 साल की सजा, 1 करोड़ जुर्माना
भारत में परीक्षा में पेपर लीक कराना और नकल कराना काफी आम सी बात होती जा रही है, वहीं इसपर केंद्र सरकार ने शिकंजा कसते हुए एंटी पेपर लीक बिल पेश कर दिया है, इस बिल का पूरा नाम सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) / विधेयक 2024 है,
पढ़ें पूरी खबरशरद पवार को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की लड़ाई को लेकर मंगलवार को चुनाव आयोग (EC) ने अपना फैसला सुनाया है जो शरद पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, मंगलवार को चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुनाया है और अजित पवार गुट के पक्ष में फैसला सुनाया और अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी बताया है,
पढ़ें पूरी खबर Vande Bharat Express ट्रेन में यात्री को खाने में मिला मरा हुआ कॉकरोच
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक शख्स ने नॉनवेज थाली मंगाई। जब थाली मिली और उन्होंने खाना शुरू किया तो उसमें एक मरा हुआ कॉकरोच दिखा। इसके बाद यात्री ने सोशल मीडिया पर खाने की तस्वीरें पोस्ट कर दीं। जब मामला वायरल हुआ तो IRCTC ने इस मामले को लेकर अपनी बात रखी,
पढ़ें पूरी खबर गांव चलो अभियान के बाद बीजेपी शुरू करेगी 'ग्राम परिक्रमा' अभियान
ग्राम परिक्रमा अभियान भाजपा शुरू करने जा रही है, बताते हैं कि मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान की शुरूआत करेंगे, इस अभियान के तहत लोकसभा चुनाव के पहले गांव गांव जाएगी बीजेपी और ग्रामीण वोटरों के घर दस्तक देगी,
पढ़ें पूरी खबर लिव इन रिलेशनशिप पर उत्तराखंड UCC वाले कायदे कानून?
सीसी को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। आने वाले समय में कई राज्य यूसीसी को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ये राज्य भी लिव इन पर उत्तराखंड जैसे प्रावधान अपने यूसीसी में अपना सकते हैं,
पढ़ें पूरी खबरबिस्किट पर बवाल! राहुल गांधी ने पूछा-BJP को कुत्तों से इतनी परेशानी क्यों?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। हैरानी भरे लहजे में कांग्रेस नेता ने पूछा कि भगवा पार्टी को कुत्तों से इतनी परेशानी क्यों है, कुत्तों ने उसका बिगाड़ा क्या है? दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कुत्ते का खाने वाला बिस्किट उन्हें एक व्यक्ति के हाथ में दिया। इसका वीडियो जारी कर भाजपा ने राहुल पर निशाना साधा,
पढ़ें पूरी खबर दिल्ली रेलवे स्टेशन से लश्कर का खूंखार आतंकी रियाज अहमद गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार (Lashkar terrorist Riyaz Arrested from Delhi Railway Station ) किया है। पुलिस ने मुताबिक, गिरफ्तार आतंकी की पहचान रियाज अहमद(Lashkar terrorist Riyaz) के रूप में हुई है,
पढ़ें पूरी खबर ब्लास्ट से 40 KM तक थर्राया हरदा, घटना के बाद से अब तक की टाइमलाइन
हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट से मौत का मंजर देखने को मिला। धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका खाक हो गया। इस भयानक हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत तो 87 लोग गंभीर और आंशिक रूप से घायल हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री उदय प्रताप सिंह मौके से मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मलबे से लोगों को निकालने का ऑपरेशन चल रहा है। जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा,
पढ़ें पूरी खबरहरदा पटाखा कारखाना में विस्फोट
मध्य प्रदेश के हरदा शहर में एक पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए इंदौर के जिला प्रशासन ने 26 एंबुलेंस और दमकल की 10 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया, हमने 26 एंबुलेंस और दमकल की 10 गाड़ियां हरदा के लिए रवाना की हैं। उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में घायल लोगों को भर्ती करने के लिए इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में करीब 70 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं और चिकित्सा अमला इनके इलाज के लिए तैयार है।
करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल शिक्षा को प्राथमिकता देने में किया गया: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कर रही है और छात्रों को देश को गौरवान्वित करना चाहिए। केजरीवाल ने पश्चिम विहार में एक सरकारी स्कूल के भवन के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, जब हम (आम आदमी पार्टी) सत्ता में आए थे तो हमने शिक्षा के लिए बजट दोगुना कर दिया लेकिन दिल्लीवासियों के समर्थन के बिना इन सभी स्कूलों का निर्माण संभव नहीं था। यह करदाताओं का पैसा है जिसने हमें मुफ्त शिक्षा प्रदान करने में मदद की है। उन्होंने छात्रों से कहा, जब आप बड़े हो जाएं और जीवन में कुछ हासिल करें, तो याद रखें कि देश ने आपकी शिक्षा के लिए भुगतान किया है।
दिल्ली में लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने लश्कर ए-तैयबा के सक्रिय मॉड्यूल के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से हथियार और गोला बारूद प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है।इस मामले में विस्तृत जारनकारी का इंतजार किया जा रहा है।
मनरेगा कोष के गबन मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) कोष के कथित गबन की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि सॉल्ट लेक के आईए ब्लॉक में एक पूर्व खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के आवास पर छापा मारा गया। इससे पहले वह हुगली जिले के धनियाखाली में तैनात थे। निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि जब वे पूर्व बीडीओ के आवास पहुंचे तो वह वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां हैं। अधिकारियों ने बताया कि झारग्राम जिले में पश्चिम बंगाल लोक सेवा (डब्ल्यूबीसीएस) के एक अधिकारी के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
कांग्रेस ने नेहरू की आलोचना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना किए जाने को लेकर मंगलवार को उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मोदी असुरक्षा और हीनभावना से ग्रस्त हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को लोकसभा में पूरी तरह बेतुकी और बकवास बातें कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए अतीत के कुछ प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस और प्रथम प्रधानमंत्री की आलोचना की थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हुए कहा था कि देश के लोगों को उनकी गलतियों की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
बालू की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा
बालू की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा लोकसभा में मंगलवार को उस समय सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली जब द्रमुक नेता टी आर बालू ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन पर निशाना साधते हुए कुछ टिप्पणी की। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आरोप लगाया कि बालू ने मुरुगन के खिलाफ टिप्पणी करके पूरे दलित समाज का अपमान किया है। उन्होंने द्रमुक के वरिष्ठ नेता से माफी की मांग की। सदन में प्रश्नकाल के दौरान जब बालू तमिलनाडु में प्राकृतिक आपदा से नुकसान के संदर्भ में पूरक प्रश्न पूछ रहे थे तो मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री मुरगन ने उन्हें टोका। इसके बाद बालू ने पलटवार करते हुए उनके खिलाफ एक शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद सत्तापक्ष के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत की प्राथमिक ऊर्जा मांग 2045 तक दोगुनी हो जाएगी। पिछले दो वर्षों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हुईं। भारत में अगले पांच-छह वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में 67 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश होगा।
शिमला के पास भूस्खलन की घटना में दो मजदूरों की मौत
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी इलाके में मंगलवार सुबह भूस्खलन की घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुंगा रोड पर अश्वनी खुड के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें मूल रूप से बिहार निवासी राकेश (31) और राजेश (40) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त कुछ मजदूर एक ‘स्टोन क्रशर’ (पत्थर काटने की मशीन) के निकट बनी अस्थायी झोपड़ियों में सो रहे थे। घटना में पांच मजदूर तो बाल-बाल बच गए लेकिन दो लोग मलबे में फंस गए।
पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है और मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में जहां 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की गयी वहीं लुधियाना और पटियाला में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक कम क्रमश: 6.9 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा में तीन, फरीदकोट में 3.5 और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.2, नारनौल में नौ और रोहतक में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तराखंड विधानसभा में सीएम धामी ने पेश किया ऐतिहासिक UCC विधेयक