IND vs SA U19 Semi Final Highlights: उदय और सचिन की दमदार पारी से अंडर-19 के फाइनल में पहुंचा भारत
IND vs SA U19 Semi Final Highlights: उदय और सचिन की दमदार पारी से अंडर-19 के फाइनल में पहुंचा भारत
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 245 रन का लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका की ओर सर्वाधिक 76 रन की पारी प्रिटोरियस ने खेली। प्रिटोरियस के अलावा सेलेट्सवेन ने 64 रन की पारी खेली। भारत की ओर से एक बार फिर राज लिम्बानी ने शुरुआती सफलता दिलाई। लिम्बानी ने 3 और मुशीर खान 2 विकेट चटकाए।
Watch Ind Vs SA Semi Final Live Score Streaming Online Here
भारतीय अंडर-19 की प्लेइंग-11
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, प्रियांशु मोलिया, उदय सहारन (कप्तान), सचिन धास, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।
दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 की प्लेइंग-11
लुहान प्रिटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टॉक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, दीवान मैरेस, जुआन जेम्स (कप्तान), ओलिवर व्हाइटहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका।
