आज की ताजा खबर 6 अगस्त 2024: पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा, लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जारी हुई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख
आज की ताजा खबर 6 अगस्त 2024: पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा, लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जारी हुई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख
बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री गिरफ्तार
आज की ताजा खबर: अमेरिका ने रद्द किया शेख हसीना का वीजा
आज की ताजा खबर: बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने संसद भंग की
आज की ताजा खबर: विनेश फोगाट सेमीफाइनल में पहुंची
आज की ताजा खबर: लखनऊ में एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया
आज की ताजा खबर: पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा
आज की ताजा खबर: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती
आज की ताजा खबर: न्यूयॉर्क में वाणिज्य दूतावास पर बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर उतारी
आज की ताजा खबर: 'हसीना भागी नहीं होतीं तो उनकी हत्या हो गई होती, तानाशाहों के लिए यह सबक है
आज की ताजा खबर: जारी हुई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख, एक क्लिक पर देखें टाइम टेबल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फ़िज़ी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया
मुझे निर्वासित करने वाली इस्लामी ताकतों ने ही हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर किया: तसलीमा नसरीन
उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा
सलमान के घर गोलीबारी: कर्ज में डूबे शूटर ने मांगी जमानत
एअर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा ने ढाका के लिए उड़ानें रद्द कीं
अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो और विस्तारा ने बांग्लादेश की राजधानी के लिए मंगलवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। विस्तारा मुंबई से ढाका के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी दिल्ली से ढाका के बीच तीन साप्ताहिक उड़ान सेवाएं भी उपलब्ध कराती है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी है और वह दिन में फैसला लेगी कि बांग्लादेश की राजधानी के लिए शाम की उड़ान संचालित की जाएगी या नहीं। समयसारिणी के अनुसार, एअर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच रोज दो उड़ानें संचालित करती है। एअर इंडिया ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित परिचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।”
नौकरी के बदले जमीन घोटाला : लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने दाखिल किया पूरक आरोपपत्र
ईडी का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से उपजा है।
जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला 2004 से 2009 तक रेल मंत्री के रूप में लालू के कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे के पश्चिम-मध्य जोन में ग्रुप-डी में हुई भर्तियों से जुड़ा है। आरोप है कि रेलवे में भर्ती होने वाले लोगों ने नौकरी के बदले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों को उपहार स्वरूप जमीन दी थी।
क्या मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत 15 साल की लड़की को शादी की इजाजत?
कांग्रेस विधायकों ने राजस्थान विधानसभा में रातभर धरना दिया
सोमवार शाम सभापति संदीप शर्मा ने निलंबित किए गए कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सदन से बाहर जाने को कहा था। इसके बाद, मार्शल और कांग्रेस के विधायकों के बीच तनातनी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई थी। सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी थी। कांग्रेस की महिला विधायकों ने आरोप लगाया था कि मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पार्टी विधायक धरने पर बैठ गए।
