आज की ताजा खबर, 5 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्वीकार किया एम.के. स्टालिन का इस्तीफा, विजय का धमाका, दिल्ली में बारिश, पढ़ें- दुनिया भर की अपडेट
आज की ताजा खबर लाइव, 5 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [विधानसभा चुनाव नतीजों का अपडेट], [दिल्ली-NCR में बारिश], [ईरान युद्ध अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: 5 मई 2026 की बड़ी खबरों में चुनावी नतीजों का रोमांच, तमिलनाडु में विजय का उभार, दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम और अमेरिका-ईरान तनाव जैसे अहम अपडेट शामिल हैं। देश से लेकर दुनिया तक की हर हलचल का ताजा अपडेट यहां मिलेगा, सबसे तेज और सबसे पहले।
आज की ताजा खबर, 5 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्वीकार किया एम.के. स्टालिन का इस्तीफा, विजय का धमाका, दिल्ली में बारिश, पढ़ें- दुनिया भर की अपडेट
जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर
कोटा में बड़ा हादसा, तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिरा
नई सरकार के गठन के लिए नोटिफिकेशन
भाजपा में कैसे तय होता है मुख्यमंत्री?
कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा भाजपा का झंडा उठाकर तोड़-फोड़ की गई इस पर उन्होंने कहा, 'भाजपा को भाजपा बने रहना है, TMC नहीं बनना है। TMC को लोगों ने नापसंद किया है। TMC जैसा आचरण नहीं रखिए। हम जानते हैं कि लोगों पर लगातार अत्याचार हुए हैं। पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी... राम को रावण नहीं बनना है।'
उप्र विधानसभा के अगले चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करें : अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में भाजपा को चुनौती दी कि या तो वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिला आरक्षण लागू करें या फिर खुले तौर पर स्वीकार करे कि वह महिलाओं के हितों के खिलाफ है।
उन्होंने पोस्ट में कहा, "पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की मांग है कि जो ’महिला आरक्षण’ समस्त विपक्ष ने मिलकर संसद में सहर्ष पास किया है उसे 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव में लागू करने की घोषणा भाजपा सरकार तत्काल करे या कह दे कि पुरुषवादी भाजपाई और उनके सामंती संगी-साथी महिलाओं को आरक्षण के खिलाफ हैं।"
यादव ने कहा, "जब तक यह घोषणा नहीं होगी तब तक हम यह बात हर हफ़्ते जगह-जगह उठाते रहेंगे।"
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह समाजवादी पार्टी पर संसद में महिला आरक्षण को रोकने का इल्जाम लगा रहे हैं।
अभिनेता संतोष नायर की पथनमथिट्टा में सड़क दुर्घटना में मौत
सुबह करीब साढ़े छह बजे नायर की कार एक लॉरी से टकरा गई, जिससे वह और उनकी पत्नी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि वाहन के ’स्टीयरिंग’ से सीने पर चोट लगने के बाद नायर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी के पसलियों में ’फ्रैक्चर’ हो गया।
जनता की इच्छा सर्वोपरि : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी एक ’’धर्मनिरपेक्ष देश’’ के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "जनता की इच्छा सर्वोपरि है। अगर बंगाल भाजपा चाहता था, तो उसे वह मिल गई है। हम इसका सम्मान करते हैं।"
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेगा श्रमिक सुविधा केंद्र
अधिकारियों के अनुसार, श्रमिकों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए श्रमिक आवास (लेबर हॉस्टल) बनाने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है और इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति ली जाएगी।
नोएडा में कारखानों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अप्रैल की शुरुआत में काम बंद कर दिया था। यह प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया और आगजनी, तोड़फोड़ तथा पथराव की घटनाएं हुईं।
तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्वीकार किया एम.के. स्टालिन का इस्तीफा
अमरेली के राजुला में अपहरण के दौरान मां की हत्या, 9 आरोपियों पर मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान से युवक भावेश भील का अपहरण किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां पर आरोपियों ने कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।
घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर अपहरणकर्ताओं के कब्जे से युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया। मरीन पीपावाव पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
संजय भंडारी को राऊज एवेन्यू कोर्ट से झटका
ED ने भगोडे आर्म्स डीलर की संपत्तियों को जब्त करने की मांग की थी। ईडी की मांग का संजय भंडारी की तरफ से विरोध किया गया था। पिछले सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
बदायूं गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
नितिन नवीन जाएंगे मंदिर
राघव चड्ढा आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे
पाकिस्तान की ओर से किए गए सीमा पार हमले में तीन लोगों की मौत: अफगानिस्तान
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब शांति वार्ता के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बना हुआ है।
अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इन हमलों में अफगान के कुनार प्रांत में दो स्कूल, दो मस्जिद और एक स्वास्थ्य केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गए।
वहीं पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फितरत के आरोप अफगान क्षेत्र से पाकिस्तान में हाल ही में हुई सीमा-पार गोलीबारी के बाद सामने आए हैं। मार्च और अप्रैल में हुए उन हमलों में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में नौ महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई।
'ऐतिहासिक हैट्रिक': अमित शाह ने असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर कहा, "यह असीम स्नेह और सहयोग आपको और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने और आपकी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के हमारे संकल्प को मजबूत कर रहा है।"
शाह ने कहा कि असम में राजग की यह लगातार तीसरी बड़ी जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा की ’डबल इंजन’ सरकार में अटूट विश्वास का प्रमाण है, जिसने असम को अशांति की भूमि से आशा और विकास की भूमि में बदल दिया है। उन्होंने राजग को मतों में अधिक हिस्सेदारी देने के लिए केरल की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ’विकसित केरलम’ की परिकल्पना के प्रति प्रतिबद्ध है और इसके लिए काम करना जारी रखेगी।"
शाह ने केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य में राजग को अधिक मत प्रतिशत दिया है।
उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ’विकसित केरलम’ की दृष्टि के प्रति प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम करना जारी रखेगी।"
शाह ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की जनता को भी धन्यवाद दिया।
तमिलनाडु के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि केंद्र की राजग सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तमिल संस्कृति और गौरव को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखेगी।
वांछित अपराधी को यूएई से प्रत्यर्पित किया गया : सीबीआई
उन्होंने बताया कि इस्माइल जबरन वसूली, धोखाधड़ी, गबन, जालसाजी, संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा होने आदि के मामले में वांछित था।
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि इस्माइल को रविवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर, सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था।
उप्र में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम
बयान में कहा गया है कि पहले की तरह ही बिजली बिल में बिल जमा करने की तिथि उल्लिखित रहेगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को अपना बकाया भुगतान 10 किस्तों में करने की बड़ी राहत भी दी गई है।
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने इस संबंध में बैठक के बाद विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बिलिंग साइकिल वैसे ही रहेगा जैसे पहले पोस्टपेड मीटर में होता था। पूर्व की तरह एक तारीख से माह के अन्त तक बिल की खपत का एक महीने का बिल एसएमएस और व्हाट्सएप पर दिया जायेगा। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर बदला है, वे अपना नम्बर अपडेट करवा सकते हैं।
इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बिलिंग प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी, भुगतान के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।
