LIVE

5 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार : PM Modi Parliament Speech: संसद में मोदी ने विपक्ष की उधेड़ दी बखिया, केजरीवाल को लगा दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

अमित कुमार मंडलUpdated Feb 6, 2024, 01:24 IST
Follow on Google News
5 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार : PM Modi Parliament Speech: संसद में मोदी ने विपक्ष की उधेड़ दी बखिया, केजरीवाल को लगा दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

5 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार : PM Modi Parliament Speech: संसद में मोदी ने विपक्ष की उधेड़ दी बखिया, केजरीवाल को लगा दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 5 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 5 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा-जैसा जनता का मूड है उससे वो एनडीए को 400 पार कराके रहेगा और बीजेपी को 370 सीट दिलाएगा।पीएम मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि आज विपक्ष की जो हालत है उसकी सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस है। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि देश में एक ऐसे मंदिर का निर्माण हुआ जो भारत सालों-साल तक देश की महान परंपरा को ऊर्जा देता रहेगा। हमारी सरकार की तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है वहीं सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के बाद फ्लोर टेस्ट जीत लिया। विपक्ष में 29 विधायक रहे उधर उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश कर दिया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत पूरी कैबिनेट ने बैठक में बजट को मंजूरी दे दी है। इस बार का बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। योगी सरकार ने 7.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है वहीं AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी अर्जी में हफ्ते में दो बार अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत मांगी थी। हालाँकि, अदालत ने सप्ताह में केवल एक मुलाकात की अनुमति दी वहीं मशहूर मॉडल और अदाकारा पूनम पांडेय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने के बाद उनके खिलाफ पुलिस में तीसरी शिकायत दर्ज की गई है, आपको बता रहे हैं बड़ी खबरें

FEB 05, 2024 23:00 IST

क्या है पीएम सूर्योदय योजना, जिससे बिजली बिल हो जाएगा 'जीरो

जट में सरकार ने रूफटॉप सोलर से संबधित पीएम सूर्योदय योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत शुरुआत में एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप लगाने के लिए सरकार मदद करेगी। इससे उनका बिजली का बिल भी जीरो होगा। साथ ही सामान्य परिवार अपने घर पर बिजली पैदा करके बिजली बेचकर कमाई भी करेगा।' पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 21:50 IST

केजरीवाल को लगा दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। पहले ही दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी और विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की रडार पर आ चुके केजरीवाल को अब दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मानहानि के एक मामले में केजरीवाल के खिलाफ जारी समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 19:56 IST

PM Modi का दावा-'BJP को 370 सीटें पक्की, NDA 400 पार

पीएम मोदी ने कहा- बस 100-125 दिन बाद फिर से एक बार पूरा देश यही कहेगा कि अबकी बार मोदी सरकार। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं कभी भी आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता हूं लेकिन 'मैं जो देश का मूड देख रहा है उसे देखकर लगता है कि एनडीए को 400 पार कराके रहेगा और बीजेपी को 370 सीट दिलाएगा।', पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 19:00 IST

PM Modi Parliament Speech: संसद में पीएम मोदी ने विपक्ष की उधेड़ दी बखिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष की बखिया उधेड़ते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को सिलसिलेवार तरीके से सदन के समक्ष रखा। इस दौरान लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे भी लगते रहे, पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 18:59 IST

पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर वार किया। कांग्रेस से लेकर टीएमसी तक पीएम मोदी के निशाने पर रही। पीएम मोदी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी के बयानों को याद दिलाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को भी लपेट लिया, पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 17:38 IST

जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर (CBSE Board Admit Card 2024) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (CBSE Class 10th Admit Card) सकते हैं। ध्यान रहे छत्र संबंधित स्कूल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर (CBSE Class 12th Admit Card) सकते हैं। जबकि प्राइवेट के छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से ऑफिशियल साइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, CBSE Admit Card 2024 10th 12th Class Download Direct Link
FEB 05, 2024 17:03 IST

53 साल बाद हिंदुओं को मिला बागपत लाक्षागृह का मालिकाना हक

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 53 सालों से चल रहे मजार और लाक्षागृह विवाद में आखिरकार कोर्ट का फैसला आ गया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कोर्ट ने मालिकाना हक हिंदू पक्ष को दे दिया है गौर हो कि इस मामले से जुड़े विवाद में मजार और उससे जुड़ी हुई जमीन पर लगातार विवाद चल रहा था, पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 17:00 IST

PM मोदी से मिलने के बाद अल्पसंख्यक धर्मगुरु बोले

नए संसद भवन में सोमवार को सभी अल्पसंख्यक धर्मगुरुओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद धर्मगुरुओं ने संसद परिसर में कहा कि 'हमारी जाति, परंपरा, धर्म, प्रार्थना पद्धतियां अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन एक मनुष्य के रूप में हमारा सबसे बड़ा धर्म मानवता का है। हम सभी इस देश में रहते हैं। देश ही हमारी प्राथमिकता है।' पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 16:55 IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'धांधली' पर रिटर्निंग ऑफिसर पर बिगड़ा SC

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तल्ख टिप्पणी की। मेयर चुनाव प्रक्रिया का वीडियो देखने के बाद प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ रिटर्निंग ऑफिसर पर बिगड़ गए। सीजेआई ने कहा कि 'यह लोकतंत्र का मजाक है। लोकतंत्र की हत्या हुई है। क्या यह रिटर्निंग ऑफिसर इसी तरह से चुनाव कराता है। यह जाहिर है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने मतपत्रों को अपवित्र किया। हम नही चाहते की देश में लोकतंत्र की हत्या हो।' पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 15:52 IST

स्कूल वॉचमैन ने 4 साल की स्टूडेंट से किया रेप

मुंबई से एक बच्ची संग रेप की घटना सामने आई है यहां के एक स्कूल में वॉचमैन ने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची (victim girl) की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांदिवली अशोक नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची रोजाना की तरह अपने पिता के साथ स्कूल गई थी, लेकिन 2 फरवरी, शुक्रवार को जब वह घर लौटी तो उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा, पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2024 15:06 IST

हफ्ते में 1 दिन पत्नी से मिल सकेंगें मनीष सिसोदिया

आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी अर्जी में हफ्ते में दो बार अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत मांगी थी। हालाँकि, अदालत ने सप्ताह में केवल एक मुलाकात की अनुमति दी। कोर्ट ने मौखिक रूप से यह भी कहा कि उनकी पत्नी का इलाज कर रहे डॉक्टर को सिसोदिया की विजिट के दौरान उनके घर जाने की इजाजत दी जा सकती है, पढें पूरी खबर
FEB 05, 2024 15:05 IST

भारतीय सैनिकों का पहला समूह 10 मार्च से पहले वापस भेजा जाएगा : मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को कहा कि द्वीप राष्ट्र से भारतीय सैनिकों का पहला समूह 10 मार्च से पहले वापस भेजा जाएगा जबकि दो विमानन प्लेटफॉर्म में तैनात बाकी के भारतीय सैनिकों को 10 मई तक हटा दिया जाएगा। चीन समर्थक नेता माने जाने वाले मुइज्जू ने संसद में दिए पहले संबोधन में कहा कि उनका मानना है कि मालदीव के नागरिकों का एक बड़ा हिस्सा इस उम्मीद से उनके प्रशासन का समर्थन करता है कि वे देश से विदेशी सेना की मौजूदगी खत्म कर देंगे और समुद्री क्षेत्र को फिर से अपने कब्जे में लेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन देश की संप्रभुत्ता से खिलवाड़ करने वाला कोई भी समझौता नहीं करेगा। मुइज्जू ने 17 नवंबर को मालदीव के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद भारत से 15 मार्च तक अपने सैन्यकर्मियों को उनके देश से वापस बुलाने का औपचारिक अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि मालदीव की जनता ने उन्हें नई दिल्ली से यह अनुरोध करने के लिए मजबूत जनादेश दिया है।
FEB 05, 2024 14:22 IST

चुनाव प्रचार अभियान में बच्चों का इस्तेमाल न करें सियासी दल: चुनाव आयोग

लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राजनीतिक दलों से कहा कि वे पोस्टर एवं पर्चों सहित प्रचार की किसी भी सामग्री में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी रूप में न करें।राजनीतिक दलों को भेजे परामर्श में निर्वाचन आयोग ने दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरीके से बच्चों का इस्तेमाल किए जाने के प्रति अपनी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति से अवगत कराया।
FEB 05, 2024 14:18 IST

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लोगों को उनके हाल पर छोड़ा : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की स्थिति को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर के इस राज्य के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।उन्होंने यह दावा भी किया कि पिछले साल संसद से प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लोगों को जो आश्वासन दिया था, वह भी खोखला लगता है। खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, मणिपुर में लगातार जारी हिंसा के कारण अनगिनत जिंदगियों को तबाह हुए नौ महीने हो गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के पास राज्य का दौरा करने के लिए एक घंटा भी नहीं है। क्यों? उन्होंने आखिरी बार चुनाव प्रचार के लिए फरवरी, 2022 में मणिपुर का दौरा किया था और अब उन्होंने मणिपुर के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। उनके मुताबिक, राज्य में 4 मई, 2023 से अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 60,000 लोग विस्थापित हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, लगभग 50,000 लोग पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं और भोजन के बिना घृणित परिस्थितियों में राहत शिविरों में रह रहे हैं। लोग पहले ही सब कुछ खो चुके हैं - अपना घर, अपनी आजीविका और अपना सामान। वे कहीं नहीं जा सकते। उनका भविष्य अंधकारमय है।
FEB 05, 2024 14:08 IST

सीएम चंपई सोरेन ने विश्वासमत जीता

सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के बाद फ्लोर टेस्ट जीत लिया। विपक्ष में 29 विधायक रहे।
FEB 05, 2024 13:53 IST

राजनीतिक दलों से बच्चों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार अभियान में किसी भी प्रकार से बच्चों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा।
FEB 05, 2024 13:51 IST

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 88 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया: सरकार

सरकार ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 88 लाख लोगों का पंजीकरण हो चुका है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत करीब 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इसके तहत 88 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में सरकार 18 क्षेत्रों में पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण देती है।
FEB 05, 2024 12:59 IST

राजस्थान के कई इलाकों में हुई बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में रविवार को एक ही दिन में 22 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई जो दस साल में सबसे अधिक है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक 35 मिलीमीटर बारिश धौलपुर में और पश्चिमी राजस्थान के बिलाड़ा, जोधपुर में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी जयपुर में 22.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो पिछले 10 साल में फरवरी में किसी एक दिन में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है।
FEB 05, 2024 15:05 IST

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर अगली सुनवाई 12 फरवरी को

झारखंड हाई कोर्ट प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ दायर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई करेगी। सोरेन की पैरवी कर रहे महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन को धनशोधन के मामले में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। महाधिवक्ता ने कहा, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी। हाई कोर्ट ने निदेशालय को सोरेन की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। झामुमो नेता को दो फरवरी को रांची की एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने पांच दिन के लिए निदेशालय की हिरासत में भेज दिया था।
FEB 05, 2024 12:26 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने 7,36,437 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के बजट का आकार बढ़ाकर 7,36,437 करोड़ रुपये कर दिया है। इसमें 24,863.57 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के बजट का आकार 6.90 लाख करोड़ रुपये था जिसमें 32,721 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल थीं। वित्त वर्ष 2024-25 बजट में में कुल प्राप्तियां 7,21,233.82 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। इसमें कुल 6,06,802.40 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियां और 1,14,531.42 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।