LIVE
आज की ताजा खबर, 4 नवंबर, 2022: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान
आज की ताजा खबर, 4 नवंबर, 2022: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान
NOV 04, 2022 23:55 IST
अवाम को संबोधित करते हुए बोले इमरान खान, पहले से पता था हमला होगा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को दावा किया कि गुरुवार को वजीराबाद में अपने लंबे मार्च के दौरान एक कंटेनर के ऊपर खड़े होने के दौरान एक हत्या के प्रयास के दौरान उनके पैरों में चार गोलियां लगीं। खान ने कहा कि उन्हें पहले से ही खतरे के बारे में पता चल गया था। पूरी खबर पढ़ें
NOV 04, 2022 23:52 IST
गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची
गुजरात विधानसभा के लिए कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में नए चेहरों पर पार्टी ने दांव चला है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात में बदलाव की बयार बह रही है। बस जनता तो अब ईवीएम पर बटन दबाना है। बीजेपी के 35 साल के राज में राज्य बहुत पीछे चला गया है। पूरी खबर पढ़ें
NOV 04, 2022 18:03 IST
देश में हर 5 वीं मौत वायु प्रदूषण से !
लॉन्सेंट की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल दमघोटूं हवा के कारण समय से पहले 16.7 लाख लोग जान गवां देते हैं। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 30 शहरों में से 21 भारत में हैं। इसमें भी मौत की सबसे बड़ी वजह PM (Particulate Matter)है। पूरी खबर पढ़ें
NOV 04, 2022 18:01 IST
दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि 4 दिसंबर को मतदान होगा और नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। पूरी खबर पढे़ं
NOV 04, 2022 14:59 IST
दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे: गोपाल राय
दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्थिति में पहुंचने के बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों को सोमवार से ‘घर से काम’ (वर्क फ्रॉम होम) करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि निजी कार्यालयों को भी इस नियम का अनुसरण करने के संबंध मं परामर्श जारी किया जाएगा।
NOV 04, 2022 14:58 IST
एनएचआरसी ने वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली और तीन पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों से कहा है कि वे इस विषय पर चर्चा के लिए उसके समक्ष 10 नवंबर को उपस्थिति हों। आयोग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
NOV 04, 2022 13:39 IST
ठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों के बाद तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल का तबादला
ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा जेल में संरक्षण के ऐवज में 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के आरोप लगाए जाने के कुछ दिन बाद तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल का तबादला कर दिया गया।
NOV 04, 2022 13:38 IST
विलियमसन और स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को आयरलैंड पर दिलाई जीत
केन विलियमसन के 35 गेंद में 61 रन के बाद स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आयरलैंड को 35 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश की ओर कदम रख दिया ।
NOV 04, 2022 12:19 IST
सबूतों को जुटा रही पुलिस
इमरान खान पर हुए हमले की जांच अल्लाहवाला चौक पर चल रही है.पुलिस, सुरक्षा और फोरेंसिक टीम घटना स्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध और उसके परिवार से भी पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से मिले गोलियों के खोल और घटना के वीडियो की भी जांच की जा रही है।
NOV 04, 2022 12:16 IST
गुजरात: मोरबी में पुल गिरने की घटना के सिलसिले में नगर पालिका के मुख्य अधिकारी निलंबित
गुजरात सरकार ने मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना के मद्देनजर मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
NOV 04, 2022 11:08 IST
केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेस
प्रदूषण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटना उनकी सरकार की विफलता है, अगले साल तक इस पर काबू कर लिया जाएगा।
NOV 04, 2022 10:23 IST
पुंछ जिले में भूस्खलन में तीन घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के बाद एक घर के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
NOV 04, 2022 10:23 IST
आयरलैंड का न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
आयरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
NOV 04, 2022 10:03 IST
केजरीवाल गुजरात के लिए ‘आप' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।
NOV 04, 2022 08:48 IST
बिहार में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
बिहार के गया जिले में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज प्रखंड में सीआरपीएफ की 159 बटालियन में तैनात छोटूलाल जाट ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।
NOV 04, 2022 08:12 IST
दिल्ली में वायु प्रदूषण से एमरजेंसी जैसे हालात
दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में AQI 450 के पार। दिल्ली में सुबह का AQI 453 दर्ज हुआ। दिल्ली में सबसे ज़्यादा AQI 483 बवाना में दर्ज हुआ। आंनद विहार में AQI 473, मुंडका में 476, वजीरपुर475, नरेला 477, जहँगीरपुरी 485, रोहिणी 474, विवेक विहार 475, नजफगढ़ 481, इंडिया गेट 448, IGI एयरपोर्ट 453, बवाना 475,अशोक विहार 471, सोनिया विहार 473, अलीपुर 476, ITO 444, मंदिर मार्ग 374 AQI दर्ज हुआ।
NOV 04, 2022 07:38 IST
NOV 04, 2022 07:04 IST
दिल्ली में बीते 10 वर्षों में बड़े अपराधों में 440 फीसदी की बढ़ोतरी : रिपोर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में 2012 से 2021 तक पिछले 10 वर्षों में बड़े अपराधों की सूचना दर्ज कराने के मामले में 440 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। प्रजा फाउंडेशन द्वारा 'स्टेट ऑफ पुलिसिंग एंड लॉ एंड ऑर्डर इन दिल्ली' पर तैयार रिपोर्ट में मामलों की जांच के साथ-साथ दिल्ली में मुकदमे की सुनवाई के बारे में भी प्रकाश डाला गया है।
NOV 04, 2022 06:27 IST
प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में कटौती
उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में कटौती की। कुल 14 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरें घटाकर 10 रुपए कर दी गई हैं। दिवाली और छठ पूजा के कारण कीमतें बढ़ाकर 50 रुपए कर दी गई थी, जो अब कम हो गई हैं।
NOV 04, 2022 06:23 IST
मोरबी में सर्च ऑपरेशन बंद
मोरबी पुल हादसे में लोगों को बचाने के लिए शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन अब खत्म कर दिया गया है। इस हादसे में कुल 134 लोगों की लाशें निकाली गईं हैं। राज्य राहत आयुक्त हर्षद पटेल ने कहा कि अब किसी के लापता होने की खबर नहीं है इसलिए बचाव अभियान रोक दिया गया है।
