आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 4 मार्च 2023: भारत का विकास देख फिदा हो गए Bill Gates
Lok Sabha Election 2024 के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस ऐलान से साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी 2024 के चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरने वाली है। इसमें सपा के सहयोगी दलों की भूमिका भी अहम ही रहेगी। पढ़ें पूरी खबरग्रेटर नोएडा में मालगाड़ी की चपेट में आई कार,
greater noida accident: ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इस दौरान कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबरविमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में इतिहास रचने से चूकीं हैली मैथ्यूज
विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास के मुंबई इंडियन्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में एमआई की ओर से खेल रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाज हैली मैथ्यूज इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने से चूक गईं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए पारी का आगाज करने उतरी मैथ्यूज ने आतिशी बल्लेबाजी की और 47 रन बनाकर आउट हो गई। उन्होंने 31 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबरमहिलाओं के लिए अच्छी खबर
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने के लिए एक नई योजना चलाई है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की कड़ी में चलाई गई इस योजना के अनुसार दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं को ड्राइविंग सीखने के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण में लगने वाले कुल शुल्क का 50 प्रतिशत प्रशिक्षण का भुगतान खुद दिल्ली सरकार करेगी। पढ़ें पूरी खबरआटा साटा प्रथा में भतीजी का ही सौदा करना चाहते थे देवर, नहीं मानी भाभी तो कुल्हाड़ी से काट दिया
राजस्थान के जालौर में दो देवरों ने मिलकर अपनी ही भाभी की जान कुल्हाड़ियों से काट-काट कर ले ली। इस दौरान बचाने आए एक पड़ोसी को भी आरोपियों ने काट डाला। वो तो अच्छा हुआ है कि घटनास्थल से पुलिस चौकी मात्र 200 मीटर दूरी पर स्थित थी, जिसके कारण पुलिस घटनास्थल पर जल्द पहुंच गई, वरना और लोगों की जान आरोपी ले सकते थे। पढ़ें पूरी खबरबाबा रामदेव ने शेयर किया बच्ची का सुसाइड नोट
Yoga Guru Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव ने एक मासूम बच्ची का सुसाइड नोट को शेयर करते हुए वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि यह एक मासूम का सुसाइड नोट नहीं बल्कि समूची शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली से पटना जा रहे स्पाइसजेट के विमान में आई खराबी
पटना जा रहे स्पाइसजेट (SpiceJet) के एक विमान के ब्रेक में गड़बड़ी के बाद उसे वाराणसी की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी और इसे शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे पटना हवाई अड्डे पर उतरना था। हालांकि, जब यह पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर आरा शहर के पास पहुंचा तो इसके ब्रेक में खराबी आ गई। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: मनीष सिसोदिया की 6 मार्च तक बढ़ी CBI रिमांड
Delhi liquor scam: शराब घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की CBI रिमांड 6 मार्च तक बढ़ा दी है। दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे मुझे 9-10 घंटे तक पूछताछ के लिए बिठा रहे हैं और मुझसे एक ही सवाल बार-बार पूछ रहे हैं। यह मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं है। उधर दिल्ली कोर्ट ने गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 10 मार्च की तारीख तय की है। साथ ही सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: भारत का विकास देख फिदा हो गए Bill Gates
Bill Gates: अमेरिकी अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई मंत्रियों, बिजनेसमैन से मुलाकात की थी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। इस दौरे को लेकर अब उन्होंने एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत की तरक्की के बारे में बात की है। उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: WPL का आगाज
नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग का उद्धाटन रंगारम समारोह में अभी तो ये शुरुआत है के नारे का साथ हुआ। समारोह में कियारा आडवाणी और कृति सेनन ने जलवे बिखेरे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: इस कारण से हुए उमेश पाल की हत्या
उमेश पाल की हत्या के पीछे की वजह क्या है इसके बारे में प्रयागराज पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि हो सकता है कि एक करोड़ की रंगदारी ना देने पर अतीक के गुर्गों ने उसे गोलियों और बमों से मार डाला। मामला कुछ यूं है कि पिछले साल उमेश पाल को किसी ने बताया था कि उसकी पैतृक जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। कुछ दिन के बाद उमेश पाल को जब पता चला कि कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं तो वो मौके पर गया और बदमाशों से बहस हुई। बदमाशों ने उमेश की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कहा कि कब्जा तभी नहीं होगा जब तुम 1 करोड़ दोगे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: क्यों कम उम्र में ही हो रहा है हॉर्ट अटैक
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने दो दिन पहले गुरुवार को इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर एक चौंकाने वाला खुलासा कर कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। फैंस और शुभचिंतकों के साथ अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शेयर करते हुए 47 साल की सुष्मित सेन ने कहा था कि हार्ट एक्सपर्ट ने सर्जरी के दौरान उनके दिल में एक स्टेंट डाला। दरअसल कई लोगों का मानना है कि दिल का दौरा मोटापे, हाई फैट वाले खाने, धूम्रपान या शराब के सेवन का परिणाम है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसमें और भी बहुत कुछ है। वहीं एक्पर्ट्स के अनुसार इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें नींद की कमी भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: बिहार के मजदूरों की रक्षा के लिए हम खड़े हैं- नीतीश से बोले स्टालिन
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बात की। कहा कि हम सरकार हमेशा प्रवासी भाइयों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी। पढ़ें पूरी खबरजान से मारने वाली धमकी पर दिलीप जोशी ने खोली पोल, बोला- भला हो उस शख्स का जिसकी वजह से लोगों ने किया याद
तारक मेहता में जेठालाला का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब इस मामले पर दिलीप जोशी ने अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा कि मैं उस इस शख्स का धन्यवाद करना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबरऐसे डाउनलोड करें बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड
Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboard.online.com पर जारी करेगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: मनीष सिसोदिया को 10 मार्च तक राहत नहीं
दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया की अर्जी पर सुनवाई अब 10 मार्च को होगी। बता दें कि सीबीआई की रिमांड शनिवार को खत्म हो रही थी। जमानत के लिए सिसोदिया ने 3 मार्च को ही राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी लगाई थी।आज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: हरीश साल्वे पर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Hindenburg पर हरीश साल्वे ने उठाया सवाल,महुआ मोइत्रा बोलीं-मिस्टर नागपुर वाले वकील साहबआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: बिहारी मजदूरों की पिटाई का मामला
बिहारी मजदूरों की पिटाई हुई या नहीं, जांच के लिए आज तमिलनाडु जा रही है नीतीश सरकार की टीमआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: एम्स में बेड मिलना होगा आसान
अब दिल्ली एम्स में आसानी से मिल जाएगा बेड, खास फैसले पर खास नजरआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: सिसोदिया को बेल या जेल
निचली अदालत में मनीष सिसोदिया की बेल अर्जी पर सुनवाई, जानें SC ने क्यों किया था इनकारआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: इस तारीख से HUID अमल में
सोना खरीदने और बेचने के नियम में बदलाव, इस तारीख से होगा लागूआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: अब जज भी हो रहे हैं ट्रोल
झूठी खबरों का शिकार हुआ सच, चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के तीखे बोलआज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: गोवा में कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान
गोवा में आज से शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान। इस अभियान का मकसद जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करना है।आज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: एलन मस्क के खिलाफ भारत में केस
ट्विटर के मालिक एलन मस्क के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में अंधेरी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है।आज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: सोना खरीदने- बेचने के नियम में चेंज
सोना खरीदने और बेचने का नियम में बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल से 6 अंकों वाला हॉलमार्क ही अमल में लाया जाएगा।आज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई
महाराष्ट्र के ठाणे अदालत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में सुनवाई होगी।आज की ताजा खबर 4 मार्च 2023 LIVE: पिंकी ईरानी के बेल पर सुनवाई
महाठग सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होनी है।BJP में सब ठीक नहीं: राज्यसभा टिकट कटा तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के बदले तेवर
VIDEO: 'भरोसा रखो, लोकतंत्र मिटने नहीं दूंगा', राहुल-प्रियंका सहित विपक्ष का प्रदर्शन; पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की
'राजनीति मर्यादा लांघ रही...', CEC पर विपक्ष के तेवर से हरीश साल्वे नाराज, बोले- संस्थाओं को कीचड़ में न घसीटें
'मोदी को विष्णु के अवतार' के रूप में देखते हैं' भूटान के PM ने की तारीफ, 25 साल पूरे होने पर दुनिया भर से बधाइयां
राहुल गांधी के जंतर-मंतर धरने के बीच दिल्ली में नए नियम लागू, 10 दिन पहले मंजूरी जरूरी; ये जगहें पूरी तरह बैन
© 2026 Times Horizon Private Limited
