
ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 3 October 2023 की बड़ी खबरें: भारत के कड़े तेवर देख रास्ते पर आने लगे जस्टिन ट्रूडो, भूकंप से हिली दिल्ली-NCR की धरती
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव तीन अक्टूबर और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारत के साथ संबंध खराब करने वाले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अब रास्ते पर आते दिख रहे है। भारत पर जैसे ही जस्टिन ट्रूडो ने आतंकी की हत्या में हाथ होने का शक जाहिर किया था, तभी ने भारत ने इस मामले पर सख्त रूख अपना लिया था। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके लोगों ने काफी देर तक महसूस किए, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है वहीं बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने आने के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। सामान्य श्रेणी के लोगों के लिए EWS के तहत न्यायिक सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण पर मुहर लगाई गई है उधर Sridevi की मौत पर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'वो भूखी रहती थी, स्ट्रिक्ट डाइट पर', वहीं : अक्तूबर की शुरुआत के साथ-साथ राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। सुबह और शाम का तापमान अब कम रहने लगा है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है, पढ़ें आज की अहम और प्रमुख खबरें