दुनिया

पाकिस्तान में अंजू की हो गई बुरी हालत? इस महीने भारत लौटेगी; क्या होगी गिरफ्तार-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 06:02 PM IST

Anju Nasrallah Back to India: इस साल जुलाई में पाकिस्तान गई अंजू इस महीने भारत लौट सकती है। उसके पति नसरुल्ला ने कहा कि वह अपने बच्चों को काफी याद कर रही है, इसलिए उसका भारत लौटना जरूरी है।

Image

पति नसरुल्लाह के मुताबिक, वह अपने दोनों बच्चों से मिलने के लिए बेताब है

भारत से अपने प्यार को पाने की खातिर पाकिस्तान पंहुची अंजू अब नसरुल्‍ला से शादी करके इस्‍लाम अपना चुकी हैं और उनका नया नाम फातिमा हो गया है, वह इस समय खैबर पख्‍तूनख्‍वा इलाके में नसरुल्‍ला के साथ अपनी नई जिंदगी बिता रही हैं, 34 साल की अंजू को अब पाकिस्तान में फातिमा के नाम से जाना जाता है।

गौर हो कि अंजू अक्सर सोशल मीडिया में भी बहुत एक्टिव दिखती है और अक्‍सर डांस करने और घूमने के वीडियो डालती रहती हैं, अंजू ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह भारत वापस जाने वाली है, ऐसे में अंजू के अक्टूबर में भारत आने की बात कहीं जा रही है।

अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से मुलाकात करने पाकिस्तान गई थी

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो उसके पति नसरुल्लाह के मुताबिक, वह अपने दोनों बच्चों से मिलने के लिए बेताब है, इसलिए वह इस महीने भारत लौट सकती है, इस साल जुलाई में अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से मुलाकात करने पाकिस्तान गई थी जहां उसने नसरुल्ला से कथित तौर पर शादी कर ली और इस्लाम कबूल कर लिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article