
ताजा खबर, 31 अक्टूबर 2023 : 7 से 30 नवंबर तक एग्जिट पोल पर लगी रोक, कश्मीर के बारामूला में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 31 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 56 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें 20 से ज्यादा नए चेहरे हैं वहीं अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में मंगलवार को पीएम मोदी शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की माटी में सभी का खून-पसीना मिला है। बता दें कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत देश भर में आयोजित अमृत कलश यात्रा का आज समापन हो गया उधर देश में एक बार फिर से मोबाइल फोन हैकिंग का भूत निकलकर सामने आया आ गया है। विपक्षी नेताओं- महुआ मोइत्रा, प्रियंका चतुर्वेदी, शशि थरूर, पवन खेड़ा, राघव चड्ढा समेत कई ने दावा किया है कि उनका फोन हैक किया जा रहा है और फोन हैकिंग का अलर्ट उन्हें फोन और ईमेल पर Apple की ओर से आया है वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने साल में दो एलपीजी गैस सिलेंडर फ्री में देने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत दिवाली से होने जा रही है। बीजेपी ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान किया था उधर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए चार राज्यों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों के बड़े अपडेट्स...