इलेक्शन

Congress Rajasthan Candidate List: राजस्थान के लिए कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, नए चेहरों पर दांव, कुछ विधायकों के टिकट कटे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 31, 2023, 09:56 PM IST

Congress Rajasthan Candidate List: कांग्रेस की चौथी लिस्ट में सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट का बराबर ध्यान रखा गया है। दोनों खेमों के नेताओं के टिकट मिले हैं। साथ ही बीजेपी और बसपा से आए नेताओं को भी टिकट दिया गया है।

Image

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Photo : Twitter

Congress Rajasthan Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 56 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें 20 से ज्यादा नए चेहरे हैं। साथ ही कांग्रेस ने 8 विधायकों के टिकट को काट दिया है। इस लिस्ट में कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता गौरव वल्लभ का नाम भी शामिल है।

किसे मिला टिकट

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट का बराबर ध्यान रखा गया है। दोनों खेमों के नेताओं के टिकट मिले हैं। साथ ही बीजेपी और बसपा से आए नेताओं को भी टिकट दिया गया है। बीजेपी से आए विकास चौधरी और सुरेंद्र गोयल को टिकट मिला है, वहीं बसपा से आए इमरान खान, जोगिन्दर अवाना और दीपचंद खेरिया को भी कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। बाबूलाल बैरवा, राजकुमार गौड़, दुर्रू मियां , हीराराम मेघवाल, भरौसी लाल यादव, भरत सिंह, जौहरी लाल मीणा और खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट कांग्रेस ने काट दिया है।

जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को टिकट

कांग्रेस की इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, वल्लभ को उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

congress list

congress list

151 कैंडिडेट घोषित

इससे पहले कांग्रेस राजस्थान के लिए पिछली तीन सूची के जरिये 95 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इस चौथी सूची के साथ अब तक पार्टी द्वारा कुल 151 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article