मुंबई

'मुंबई, ये क्या हो गया..', जब क्रिकेटर रोहित शर्मा मुंबई की प्रदूषित हवा देखकर हो गए हैरान-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 31, 2023, 04:27 PM IST

Rohit Sharma on Mumbai's Air Pollution:रोहित शर्मा मुंबई की प्रदूषित हवा देखकर हैरान हो गए हैं उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीर 'मुंबई, ये क्या हो गया'

मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर क्रिकेटर रोहित शर्मा (Cricketer Rohit Sharma) ने चिंता जाहिर की है। रोहित शर्मा ने Instagram में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मुंबई, ये क्या हो गया', गौर हो कि दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी इस मौसम में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है।

ध्यान रहे कि आईसीसी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपना 7वां मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है, भारतीय टीम मुंबई पहुंच गई है।

बताया गया कि हवा की गुणवत्ता कितनी खराब है

टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने मंगलवार को मुंबई में पहुंचने पर वायु गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए हैं, और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विमान से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बताया गया कि हवा की गुणवत्ता कितनी खराब है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article