देश

किसान हो, वीर जवान हो...किसका खून-पसीना नहीं है इसमें- अमृत कलश यात्रा के समापन पर बोले PM मोदी, माटी से किया तिलक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 31, 2023, 08:29 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि इस महोत्सव का मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ समापन हो रहा है। आज आजादी का अमृत महोत्सव एक याद के लिए स्मारक का शिलान्यास भी हुआ है।

Image

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

Photo : Twitter

अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में मंगलवार को पीएम मोदी शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की माटी में सभी का खून-पसीना मिला है। बता दें कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत देश भर में आयोजित अमृत कलश यात्रा का आज समापन हो गया। इस दौरान पीएम मोदी ने अमृत कलश में मौजूद माटी से अपना तिलक भी किया।

क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस महोत्सव का मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ समापन हो रहा है। आज आजादी का अमृत महोत्सव एक याद के लिए स्मारक का शिलान्यास भी हुआ है। ये स्मारक आने वाली पीढ़ियों को हमेशा इस ऐतिहासिक आयोजन की याद दिलाएगी।

बनेगी अमृत वाटिका

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के कोने-कोने से माटी एकत्र कर 'अमृत वाटिका' बनाई जा रही है। जिसमें समावेश है वीरों के बलिदानों का और कृतज्ञ राष्ट्र के श्रद्धापूर्ण संकल्पों का। ये अमृत वाटिका राजधानी के हृदय में 'अमृत महोत्सव' की भव्य विरासत के रूप में मौजूद रहेगी। जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तब तक भारत को विकसित देश बनाना है। आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश इस विशेष दिवस को याद करेगा। हमने जो संकल्प लिया, हमने आने वाली पीढ़ी से जो वादे किए, उसे हमें पूरा करना ही होगा। इसलिए हमें अपने प्रयास तेज करने हैं।

'सभी का खून इसमें शामिल'

पीएम मोदी ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा- "जो अमृत कलश यहां आए हैं, इनके भीतर मिट्टी के हर कण अनमोल हैं। ये मिट्टी, हमें विकसित भारत के अपने संकल्प की सिद्धि के लिए और अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेगी। किसान हो, वीर जवान हो... किसका खून-पसीना इसमें नहीं मिला है। इसी माटी के लिए कहा गया है- चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है। माटी स्वरूप इस चंदन को अपने सिर माथे पर लगाने के लिए हमसब लालायित रहते हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article