देश

Apple Phone Hacking: सरकार ने कहा- कुछ लोग देश की तरक्की नहीं देख सकते, मामले की तह तक जाएंगे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 31, 2023, 05:26 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनिल वैष्णव ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और इस‌ मुद्दे की तह तक जाएगी। इसके लिए जांच कमेटी बना दी गई है।

Image

आईटी मंत्री अनिल वैष्णव

Apple Phone Hacking: कथित एपल फोन हैकिंग को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के कुछ नेताओं के आरोपों के बाद सरकार की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री अनिल वैष्णव ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और इस‌ मुद्दे की तह तक जाएगी। इसके लिए जांच कमेटी बना दी गई है। उन्होंने इसे लेकर विरोधियों पर भी निशाना साधा।

कहा- कुछ लोग देश की तरक्की नहीं देख सकते

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश की प्रगति को देख नहीं सकते हैं। देश की चिंता उन्हें बिल्कुल नहीं है। वैष्णव ने कहा कि 150 देशों में एपल ने एडवायजरी जारी की है। आप मेल देखिए। एस्टिमेट के बेसिस पर अलर्ट भेजा है। एपल क्लेम करता है कि कोई उसे हैक नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, एपल ने खुद कह दिया कि कि कंपल्सिप क्रिटिक्स ऐसा प्रयास कर रहे हैं। डिस्ट्रैक्शन पॉलिटिक्स हो रही है। देश नाम कमा रहा है तो इन्हें पसंद नहीं आ रहा है।

अश्विनी वैष्णव ने क्या-क्या कहा

• एपल कंपनी ने 150 देशों को एडवाइजरी जारी की है।

• जिन लोगों के फोन अपडेट नहीं हैं, उन्हें लोगों के फोन में मैसेज आए होंगे।

• एपल कंपनी का मेल देखेंगे कि बहुत क्लियर है कि उनके पास कहीं कोई क्लियर जानकारी नहीं है। सिर्फ एस्टीमेट के आधार पर लोगों को यह अलर्ट मैसेज भेजा है।

• एपल ने खुद स्पष्टीकरण जारी किया है कि एपल से संबंधित मामलों में आरोप लगाने की कोशिश हो रहे ही, ऐसा कुछ भी नहीं है।

• एप्पल कंपनी खुद क्लेम करती है कि कोई उसको हैक नहीं कर सकता है।

• केंद्र सरकार ने इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए हैं और सरकार मामले के तह तक जाएगी।

• हमारे देश कुछ कंपल्सिव, क्रिटिक्स हैं, जिनको आदत लग गई है कि कोई भी मुद्दा हो, जब नींद खुले, उठो और आलोचना में लग जाओ।

• इनके परिवार ने जब देश में राज किया तो केवल और केवल एक ही लक्ष्य के साथ कार्य किया कि कैसे अपने परिवार का पेट भरें, कैसे अपने परिवार का पोषण करें। देश की चिंता इन्हें कोई नहीं है।

• जो लोग देश की प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं, जो लोग देश को ऊपर बढ़ते हुए नहीं देख पा रहे हैं, वे लोग केवल और केवल उनके मन में इतना है कि जिस तरह से भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, विश्व में नाम कमा रहा है, उसे बदनाम करें।

विपक्ष का आरोप

बता दें कि देश में एक बार फिर से मोबाइल फोन हैकिंग का भूत निकलकर सामने आया आ गया है। विपक्षी नेताओं- महुआ मोइत्रा, प्रियंका चतुर्वेदी, शशि थरूर, पवन खेड़ा, राघव चड्ढा समेत कई ने दावा किया है कि उनका फोन हैक किया जा रहा है और फोन हैकिंग का अलर्ट उन्हें फोन और ईमेल पर Apple की ओर से आया है। दावा किया गया है कि एपल की ओर से आए अलर्ट में कहा गया है कि सरकार उनका फोन हैक करने की कोशिश कर ही है।
अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article