इलेक्शन

Exit Polls Banned: 7 से 30 नवंबर तक एग्जिट पोल पर लगी रोक, 5 राज्यों के चुनाव पर ECI का बड़ा फैसला

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 31, 2023, 10:13 PM IST

Exit Polls Banned from 7 to 30 November: भारत के चुनाव आयोग ने मंगलवार को पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 7 नवंबर से 30 नवंबर की शाम तक एग्जिट पोल के नतीजों के प्रकाशन या प्रचार पर रोक लगा दी।

Image

7 नवंबर से 30 नवंबर की शाम तक एग्जिट पोल के नतीजों के प्रकाशन या प्रचार पर रोक

Exit Polls 2023: निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने जा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर, सात नवंबर सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर शाम साढ़े छह बजे तक 'एग्जिट पोल' करने, उसके प्रकाशन, प्रचार पर पाबंदी लगा दी है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में, सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में क्रमश: सात नवंबर, 17 नवंबर, 25 नवंबर और 30 नवंबर को मतदान होगा।

चुनावी कानून के प्रावधानों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग ने उल्लेख किया कि 'कोई भी व्यक्ति, जो इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करेगा, उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है।'

7 नवंबर को मिजोरम में वोटिंग

7 नवंबर और 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में वोटिंग

17 नवंबर को मध्य प्रदेश में वोटिंग

25 नवंबर को राजस्थान में वोटिंग

30 नवंबर को तेलंगाना में वोटिंग

आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और नगालैंड में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर, 2023 (बृहस्पतिवार) शाम साढ़े छह बजे के बीच की अवधि को उस अवधि के रूप में अधिसूचित किया, जिस दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य माध्यम से एग्जिट पोल करना, उसका प्रकाशन या प्रचार करना निषिद्ध रहेगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article