इलेक्शन

Sachin Pilot Divorce: सचिन पायलट का हो चुका है तलाक? चुनावी हलफनामे में बताया खुद को तलाकशुदा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 31, 2023, 06:30 PM IST

Sachin Pilot Divorce: आज जब सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए टोंक विधानसभा सीट से जब नामांकन भरा, तब उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में ये जानकारी दी। सारा पायलट के साथ सचिन का तलाक कब हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं है।

Image

schin pilot divorce

Sachin Pilot Divorce: सचिन पायलट का अपनी पत्नी सारा से तलाक हो चुका है। यह जानकारी तब सामने आई, जब सचिन पायलट ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को तलाकशुदा बताया है।

कब हुआ तलाक

आज जब सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए टोंक विधानसभा सीट से जब नामांकन भरा, तब उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में ये जानकारी दी। सारा पायलट के साथ सचिन का तलाक कब हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं है, न ही सचिन पायलट की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

किससे हुई थी शादी

सचिन पायलट ने 15 जनवरी 2004 को सारा अब्दुल्ला से शादी की थी। वह जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं। यानि की उमर अब्दुला, सचिन पायलट के साले हुए। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भी सचिन पायलट का उनकी पत्नी सारा पायलट से साथ तलाक की खबरें सामने आईं थी। लेकिन तब कांग्रेस नेता ने इसे अफवाह बताया था।

शादी के लिए दुनिया से लड़ गए थे पायलट

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की प्रेम कहानी बिलकुल फिल्मी है। सारा और सचिन की मुलाकात लंदन में हुई थी। वहीं दोनों को प्यार हुआ, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस शादी के लिए न तो पायलट के घर वाले तैयार हुए और न ही सारा के। सारा के पिता और भाई कश्मीर के बहुत बड़े नेता थे, शादी के नाम पर उनकी पार्टी में बगावत हो गई, इसके बाद भी सारा और सचिन रूके नहीं बल्कि 2004 में दोनों ने शादी कर ली।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article