लखनऊ

Free LPG Cylinder In UP: साल में दो रसोई गैस सिलेंडर फ्री देगी योगी सरकार, दिवाली से होगी इसकी शुरुआत, कैबिनेट ने लगाई मुहर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 31, 2023, 02:11 PM IST

Free LGP Cylinder In UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने साल में दो एलपीजी गैस सिलेंडर फ्री में देने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत दिवाली से होने जा रही है।

Image

यूपी में साल मिलेंगे दो फ्री एलपीजी सिलेंडर, योगी सरकार का फैसला

Free LGP Cylinder In UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने साल में दो एलपीजी गैस सिलेंडर फ्री में देने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत दिवाली से होने जा रही है। बीजेपी ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान किया था। जिसकी शुरुआत अब करीब डेढ़ साल बाद इस दिवाली (Diwali 2023) से होने जा रही है। योगी कैबिनेट ने आज इस पर मुहर लगा दी है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article