31 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: निधि तिवारी बनी हैं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी, संयुक्त किसान मोर्चा और KMM आज पंजाब में करेंगे प्रदर्शन
31 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर निधि तिवारी का चुनाव किया गया है। सरकार की ओर से जारी किए एक आदेश के अनुसार आईएफएस निधि तिवारी को पीएम मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा और KMM आज पंजाब में प्रदर्शन करेंगे। किसानों के दोनों फोरम आज दोपहर से सीएम भगवंत मान के अलावा अन्य कैबिनेट मिनिस्टर व विधायकों के खिलाफ ये प्रदर्शन करेंगे। म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद बचाव कार्य जारी हैं, जिसमें कम से कम 1700 लोग मारे गए हैं और इसके बाद बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का असर बैंकॉक और चीनी प्रांतों तक महसूस किया गया और इससे कई लोग घायल हो गए हैं या मलबे में दब गए हैं।
31 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: निधि तिवारी बनी हैं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी, संयुक्त किसान मोर्चा और KMM आज पंजाब में करेंगे प्रदर्शन
समान नागरिक संहिता की गंगोत्री सभी राज्यों को लाभ प्रदान करेगी: धामी
अगर वक्फ एक्ट आजादी से पहले से अस्तित्व में है, तो यह अवैध कैसे हो सकता है? किरेन रिजिजू की खरी-खरी
देहरादून में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार
अप्रैल से जून तक गर्मी बरपाएगी कहर, IMD ने बताया
राबड़ी देवी के आवास पहुंचे गए जेडीयू एमएलसी, लालू से की मुलाकात
पाकिस्तान की इस साल 30 लाख अफगानों को देश से बाहर निकालने की योजना
उप्र में अनधिकृत ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ मंगलवार से चलेगा अभियान
भारत की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली का ह्रास बंद होना चाहिए: सोनिया
इजराइल की सेना ने रफा के अधिकांश हिस्से से लोगों को निकलने के आदेश दिए
सलमान खान की 'सिकंदर' ने पहले दिन की दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपये की कमाई की
ए आर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा उनके बैनर 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' के तहत निर्मित की गई है। यह 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.06 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बिहार के दरभंगा में दो समुदायों के बीच झड़प, छह लोग गिरफ्तार
औरंगजेब की कब्र का मामला अनावश्यक रूप से उठाया जा रहा है: आरएसएस
प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराधिकारी पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं: फडणवीस
फरदीन खान से शबाना आजमी तक, सितारों ने दी ईद की मुबारकबाद
नेपाल : पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने रची गणतंत्र के खिलाफ साजिश, राजनीतिक दलों का आरोप
संभल में ईद की नमाज को लेकर कड़ी चौकसी, पुलिस, पीएसी और आरएएफ कर निगरानी
निधि तिवारी बनी हैं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी
सीएम योगी ने दी ईद की बधाई, बोले- ये प्रेम और भाईचारे का त्योहार
पोस्ट में आगे कहा गया कि खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही, आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। इस पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
