BJP ने ट्रंप के ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था' वाले बयान को दोहराने के लिए राहुल की आलोचना की, 2008 मालेगांव बम विस्फोट मामले सभी आरोपी बरी
- डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, पाकिस्तान में तेल भंडार खोजेगा अमेरिका
- ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी शुल्क के पीछे ब्रिक्स और घाटे का हवाला दिया
- अमेरिका ने ईरान से पेट्रोलियम पदार्थ बिजनेस को लेकर 6 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए
- सिंगापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न में भारतीय नागरिक को 14 साल की सजा
BJP ने ट्रंप के ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था' वाले बयान को दोहराने के लिए राहुल की आलोचना की, 2008 मालेगांव बम विस्फोट मामले सभी आरोपी बरी
BJP ने ट्रंप के ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था' वाले बयान को दोहराने के लिए राहुल की आलोचना की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ (बर्बाद अर्थव्यवस्था) वाले कटाक्ष को दोहराने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बृहस्पतिवार को आलोचना की और इसे देश के लोगों की आकांक्षाओं, उपलब्धियों और कल्याण का “शर्मनाक” तिरस्कार बताया। पार्टी ने राहुल से सवाल किया कि वह देश के हितों को कमजोर करने वाले विदेशी दुष्प्रचार को “क्यों दोहराते” हैं। भाजपा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब राहुल ने केंद्र सरकार पर देश की आर्थिक नीति, रक्षा नीति और विदेश नीति को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर हर कोई जानता है कि भारत एक “बर्बाद अर्थव्यवस्था” है। ट्रंप ने भारत और रूस के बीच दोस्ताना संबंधों को लेकर दोनों देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि नयी दिल्ली और मॉस्को मिलकर अपनी “बर्बाद अर्थव्यवस्थाओं” को गर्त में ले जा सकते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी भारत के खिलाफ 25 फीसदी शुल्क लगाने और रूस के साथ व्यापार के लिए उस पर “जुर्माना” थोपने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद की।
अफजल गुरु के मामले में गृह मंत्री ने मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए: चिदंबरम
चिदंबरम ने एक बयान में कहा, गृह मंत्री अमित शाह का राज्यसभा में दिया बयान, आक्षेप, झूठ और विकृत तथ्यों का मिश्रण है। चिदंबरम ने कहा कि अदालतों द्वारा दोषसिद्धि और सजा सुनाए जाने के बाद गुरु की पत्नी ने अक्टूबर 2006 में भारत के राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ने तीन फरवरी, 2013 को दया याचिका खारिज कर दी। अफजल गुरु को छह दिन बाद नौ फरवरी, 2013 को फांसी दे दी गई। मैं एक दिसंबर, 2008 से 31 जुलाई, 2012 तक गृह मंत्री था।
