PM मोदी ने शी जिनपिंग संग की वार्ता; शी जिनपिंग ने तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोआन से मुलाकात की; तीसरे दिन भी जारी रहा जरांगे का अनशन
Aaj Ki Taza Khabar (31 August, 2025) Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को तियानजिन में द्विपक्षीय वार्ता की। यह मुलाकात अमेरिका के शुल्क विवाद की पृष्ठभूमि में हो रही है जिसका प्रभाव दुनिया भर की लगभग सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। मोदी सात साल के अंतराल के बाद शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे। वार्ता में दोनों नेताओं के भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेने तथा पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद गंभीर तनाव में आए संबंधों को और सामान्य बनाने के कदमों पर विचार-विमर्श करने की संभावना है। यूक्रेनी संसद के पूर्व अध्यक्ष एंड्री पारुबी की पश्चिमी शहर ल्वीव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर अभी फरार है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हत्या की निंदा करते हुए इसे 'भयावह हत्या' बताया।
PM मोदी ने शी जिनपिंग संग की वार्ता; शी जिनपिंग ने तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोआन से मुलाकात की; तीसरे दिन भी जारी रहा जरांगे का अनशन
शी जिनपिंग ने तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोआन से मुलाकात की
एएफसी अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की घोषणा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व पीएफआई अध्यक्ष अबू बकर के स्वास्थ्य पर तिहाड़ से रिपोर्ट मांगी
केरल में वनक्षेत्र से सटे एक गांव में जंगली हाथी कुएं में गिरा
लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के कारण दो लोगों की मौत
देश की परीक्षा ले रही हैं प्राकृतिक आपदाएं: ‘मन की बात' में बोले PM मोदी
मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार
उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश से गंगोत्री और यमुनोत्री हाइवे बंद
'हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली', जिनपिंग संग बैठक में बोले PM मोदी
उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई। दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं। हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हुए हैं। इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
