LIVE

ट्रंप और नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की योजना पर जताई सहमति, दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ के मामले में करूर पश्चिम जिला सचिव को गिरफ्तारी किया गया है। 27 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष की एक रैली में मची भगदड़ के सिलसिले में यह गिरफ्तारी हुई। इसमें कई लोग मारे गए थे। वहीं, मंगलवार सुबह म्यांमार में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। उधर ट्रंप और नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की योजना पर सहमति जताई है। साथ ही कहा कि अगर हमास ने यह स्वीकार नहीं किया तो उसपर खुलकर हमले हो सकेंगे। दूसरी तरफ ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। वहीं, दो अक्टूबर से पहले की संभावना है। लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई। आइए जानते हैं देश और विदेश की हर बड़ी खबर...

nitin aroraUpdated Sep 30, 2025, 19:11 IST
Follow on Google News
ट्रंप और नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की योजना पर जताई सहमति, दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

ट्रंप और नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की योजना पर जताई सहमति, दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

-तमिलनाडु विजय रैली भगदड़ मामले में गिरफ्तारी
-असम, मणिपुर और नागालैंड में भूकंप के झटके महसूस हुए
-गाजा में युद्धविराम की योजना पर सहमति
-ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाया
-लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई
-यमन के हूती विद्रोहियों ने किए मिसाइल हमले

SEPT 30, 2025 15:57 IST

बरेली हिंसा : तौकीर रजा के सहयोगियों पर गिरेगी गाज

बरेली प्रशासन ने पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के सहयोगियों से जुड़ी आठ अवैध संपत्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और जिला प्रशासन की टीम ने फाइक एन्क्लेव, जगतपुर और पुराने शहर के इलाकों में एक संयुक्त अभियान चलाया। चिह्नित की गई इमारतों के बारे में आरोप है कि वे बगैर नक्शा स्वीकृत कराए बनवाई गई हैं। इनमें से कुछ इमारतें सरकारी और सीलिंग की जमीन पर निर्मित कराई गई हैं, लिहाजा उन्हें बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाएगा।
SEPT 30, 2025 14:52 IST

आसमान में छाए काले बादल, झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से जारी तेज धूप और गर्मी की मार के बाद आज राहत की बरसात हुई। मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम भी खुशनुमा हो गया। साथ ही गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।
SEPT 30, 2025 14:51 IST

पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट में 10 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट क्वेटा में जारघून रोड के पास हुआ।
SEPT 30, 2025 13:51 IST

इंडिगो की मुंबई-दिल्ली उड़ान को मिली बम की धमकी

मुंबई से राष्ट्रीय राजधानी आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को मंगलवार सुबह बम की धमकी मिली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उड़ान संख्या 6ई-762 में लगभग 200 लोग सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमकी को अस्पष्ट पाया।
SEPT 30, 2025 13:09 IST

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामला: उर्वशी रौतेला ईडी के सामने पेश हुईं

अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला मंगलवार को ‘1एक्स बीईटी’ नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। उर्वशी रौतेला (31) इस प्लेटफॉर्म की भारत में एंबेसडर है, जो कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ में पंजीकृत है।
SEPT 30, 2025 10:46 IST

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को सोमवार को इंफाल वेस्ट जिले के कदंगबंद स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
SEPT 30, 2025 10:46 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा संघर्ष समाप्त कराने की ट्रंप की योजना का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा संघर्ष को समाप्त कराने संबंधी योजना का मंगलवार को स्वागत किया, साथ ही कहा कि यह फलस्तीन और इजराइल के लोगों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करती है। दरअसल ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को समाप्त कराने संबंधी एक योजना की घोषणा की और इस दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूदे थे।
SEPT 30, 2025 08:57 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह निधन हो गया। पार्टी ने यह जानकारी दी। मल्होत्रा का पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार हो रहा था।
SEPT 30, 2025 07:34 IST

तमिलनाडु विजय रैली भगदड़ मामला

अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के करूर पश्चिम जिला सचिव को 27 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष की एक रैली में मची भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार रात को यह जानकारी दी। करूर पश्चिम जिला सचिव वी. पी. मथियालगन, टीवीके के उन तीन पदाधिकारियों में शामिल हैं, जिनके नाम शनिवार को मची भगदड़ के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में शामिल हैं।
SEPT 30, 2025 07:34 IST

म्यांमार में 4.7 तीव्रता के भूकंप के बाद असम, मणिपुर और नागालैंड में झटके महसूस हुए

मंगलवार सुबह म्यांमार में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। इनमें मणिपुर, नागालैंड और असम शामिल हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप भारत की सीमा के बहुत करीब था, जो मणिपुर के उखरुल से सिर्फ 27 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में दर्ज किया गया। यह घटना मंगलवार, 30 सितंबर को सुबह 6.10 बजे हुई।
SEPT 30, 2025 07:34 IST

ट्रंप और नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की योजना पर सहमति जताई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि वे गाजा में युद्ध विराम करने की योजना पर सहमत हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमास इन शर्तों को स्वीकार करेगा या नहीं। ट्रंप ने सोमवार को इजराइल-हमास युद्ध को समाप्त करने और युद्धग्रस्त फलस्तीन क्षेत्र में युद्धोत्तर शासन स्थापित करने के लिए एक 20-सूत्रीय योजना पेश की। ट्रंप ने कहा कि यदि हमास प्रस्तावित शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो उसे (हमास) हराने के लिए इजराइल को अमेरिका का 'पूर्ण समर्थन' प्राप्त होगा।
SEPT 30, 2025 07:33 IST

ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को देश के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की, जिससे भारतीय फिल्म उद्योग पर असर पड़ने की संभावना है।
SEPT 30, 2025 07:33 IST

लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गयी

भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को लंदन के ‘टैविस्टॉक स्क्वायर’ पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की। यह घटना दो अक्टूबर को होने वाले वार्षिक गांधी जयंती समारोह से कुछ दिन पहले हुई।
SEPT 30, 2025 07:33 IST

यमन के मिसाइल हमले में दो नाविक घायल, चालक दल ने जहाज छोड़ा: जहाज मालिक

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सोमवार को अदन की खाड़ी में किए गए मिसाइल हमले से एक जहाज में आग लग गई और दो नाविक घायल हो गए हालांकि चालक दल के सदस्य क्षतिग्रस्त जहाज को छोड़कर भाग निकले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।