LIVE

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 30 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Times Now Navbharat DigitalUpdated May 30, 2023, 23:35 IST

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 30 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 30 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 30 मई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 30 मई (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : गंगा में अपने मेडल बहाने हरिद्वार पहुंचे पहलवानों को किसान नेता नरेश टिकैत ने रोक दिया। पहलवानों ने अब मोदी सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।

MAY 30, 2023 22:26 IST

हम पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साहित - अमेरिकी राजदूत

प्रधानमंत्री मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा को लेकर अमेरिका भी खासा उत्साहित है। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने भारत को मित्रता और रणनीतिक साझेदारी की ऐसी गहराई दी है जो दुनिया में बेजोड़ है और अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान इसका और विस्तार होने की उम्मीद है। गार्सेटी ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि दोनों देश रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए कुछ समझौतों पर काम कर रहे हैं और मोदी के अमेरिका दौरे या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने पर उनके मजबूत होने की संभावना है।
MAY 30, 2023 21:34 IST

पहलवानों ने दिया मोदी सरकार को अल्टीमेटम

हर की पौड़ी’ पर गंगा में अपने सारे मेडल बहाने पहुंचे पहलवानों को किसान नेता नरेश टिकैत ने रोका। मंगलवार (30 मई, 2023) शाम जब उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा घाट किनारे जमीन पर बैठकर महिला पहलवान रो रही थीं, तभी कुछ देर बाद वहां टिकैत पहुंचे। उन्होंने गंगा में अपने मेडल बहाने पर अड़े इन एथलीट्स को समझाया-बुझाया और फिर उनके पदक एक पोटली में जमा कराए। उन्हीं के मनाने में पहलवान माने। हालांकि, टिकैत ने इन सबसे पांच दिन का समय मांगा और मोदी सरकार को कार्रवाई के लिए पांट दिन का अल्टीमेटम दे दिया। बाद में किसान नेता राकेश टिकैत के भाई के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी पहलवान हरिद्वार से रवाना हुए। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 30, 2023 20:13 IST

दिल्ली में मौसम ने फिर ली करवट

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली में सुबह से तेज धूप देखने को मिली। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने यू-टर्न लिया। शाम सात बजे दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया था। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 30, 2023 19:04 IST

खालिस्तान को लेकर NCERT का बड़ा एक्शन

केंद्र सरकार की ओर से खालिस्तान को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। एनसीईआरटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 12वीं की किताबों से खालिस्तान का जिक्र हटा दिया गया है। यह फैसला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लिखी गई चिट्ठी के बाद लिया गया है। दरअसल, बीते महीने गुरुद्वारा कमेटी ने एनसीईआरटी को चिट्ठी लिखकर खालिस्तान का जिक्र हटाने की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 30, 2023 18:53 IST

रेसलर्स ने अपने पदक गंगा में फेंकने का किया ऐलान

दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए और जंतर-मंतर में धरना स्थल से हटाए गए देश के शीर्ष पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने और आमरण अनशन की चेतावनी दी है। पहलवानों ने मंगलवार को कहा कि वे कड़ी मेहनत से जीते अपने पदक गंगा नदी में फेंक देंगे और इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। रियो ओलंपिक 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बयान में कहा कि पहलवान मंगलवार को शाम छह बजे पदकों को पवित्र नदी में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जाएंगे।
MAY 30, 2023 16:05 IST

Air India की फ्लाइट में फिर बदसलूकी

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों द्वारा क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चलती फ्लाइट में एक यात्री ने न सिर्फ क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यव्हार किया, बल्कि उनके साथ गाली-गलौच भी की, जिसके बाद यात्री को सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 30, 2023 15:35 IST

सबसे ऊपर है भारत का संविधान: जस्टिस बीवी नागरत्ना

सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सोमवार को बड़ी बात कही। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि 'न तो न्यायपालिका, न ही कार्यपालिका और न ही विधायिका सबसे बड़ी हैं। वास्तव में जो चीज सबसे बड़ी है, वह है भारत का संविधान। किसी मामले में खास तरह के फैसले पर सरकार कोर्ट पर सवाल खड़े नहीं कर सकती। ठीक इसी तरह कोर्ट भी विधायिका की बुद्धिमता पर प्रश्न चिन्ह नहीं खड़ा कर सकता।' पढ़ें पूरी खबर...
MAY 30, 2023 12:59 IST

'साक्षी की हत्‍या का कोई अफसोस नहीं'

दिल्‍ली के सबसे सनसनीखेज साक्षी हत्‍याकांड में अब तक एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था और जब उसने जुर्म कबूला तो एक और नाम सामने आया। साहिल ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि, उसे साक्षी की हत्‍या का कोई पछतावा नहीं है, क्‍योंकि अगर वो उसकी हत्‍या न करता तो झबरू उसे मार देता। पूरी खबर पढ़ें
MAY 30, 2023 12:58 IST

सिसोदिया को झटका, नहीं मिली जमानत

आबकारी घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। सिसोदिया की अर्जी खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर लगे आरोप 'काफी गंभीर प्रकृति के' हैं इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी सकती। कोर्ट ने इस बात को देखा कि 'एक उच्च पद पर मौजूद' के खिलाफ कदाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें
MAY 30, 2023 11:19 IST

आज अमेरिका रवाना होंगे राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमेरिका दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राहुल गांधी कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे इसके बाद सांसद, थिंक टैंक और अन्य लोगों के साथ कुछ बैठकों में भी हिस्‍सा लेंगे। कांग्रेस के खुफिया सूत्रों ने कहा कि आज राहुल गांधी अमेरिका के लिए रवाना होंगे, एक सप्ताह के दौरे में वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।पूरी खबर पढ़ें
MAY 30, 2023 11:18 IST

साहिल की हरकतों की गवाही दे रहा उसका Instagram अकाउंट

दिल्‍ली में 16 साल की मासूम लड़की की जिस बर्बरता से हत्‍या (Sakshi Murder Case) की गई है, उसे सुनकर पूरा देश हैरत में पड़ गया है। एक के बाद एक लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के कारण अलग सनसनी फैली हुई है। साक्षी को मौत के घाट के उतारने वाले साहिल ने 20 बार चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया, इतने पर भी जब वह संतुष्‍ट नहीं हुआ तो उसने पत्‍थर से करीब छह बार उसे कुचल डाला। पूरी खबर पढ़ें
MAY 30, 2023 08:53 IST

अमृतसर से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, 7 की मौत

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां, अमृतसर से कटरा जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। बताया गया है कि, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। जम्मू डीसी ने यह जानकारी दी है। हालांकि, घायलों की स्‍पष्‍ट संख्‍या के बारे में अभी त‍क पता नहीं चल सका है। पूरी खबर पढ़ें
MAY 30, 2023 08:52 IST

'बताओ कहां आना है, पीठ नहीं दिखाऊंगा'

पहलवान बजरंग पूनिया और केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक एनसी अस्थाना के बीच सोमवार को ट्विटर पर जुबानी जंग देखने को मिली। पूर्व डीजीपी ने पहलवानों को आगाह करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पुलिस प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से पीछे नहीं हटेगी। पूर्व पुलिस अधिकारी के इस ट्टीट के बाद पुनिया ने ललकारते हुए उन्हें कहा कि 'बताओ कहां आना है। वह पीठ नहीं दिखाएंगे। गोली सीने पर खाएंगे।' पूरी खबर पढ़ें
MAY 30, 2023 07:08 IST

पायलट-गहलोत में बन गई बात!

राजस्थान में कांग्रेस का संकट फिलहाल थम गया है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट राजस्थान विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों नेताओं के बीच यह सहमति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर सोमवार को हुई एक अहम बैठक में बनी। इस बैठक में राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें
MAY 30, 2023 07:06 IST

धोनी ने अपने संन्यास को लेकर क्या कहा

चेन्नई सुपर किंग्स ने चैम्पियन वाला खेल दिखाकर एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाया। बारिश के खलल डालने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा सीजन के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। चेन्नई ने आईपीएल के पांचवें खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही टीम ने मुंबई इंडियंस के ट्रॉफी की बराबरी कर दी। इसके मैच बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने अपने संन्यास पर बड़ा बयान देकर अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया। आइए जानते हैं धोनी ने अपने संन्यास को लेकर क्या कहा... पूरी खबर पढ़ें
MAY 30, 2023 06:19 IST

फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार शाम को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक बैठक के बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। राज ठाकरे ने हाल में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी की आलोचना करते हुए कहा था कि जो लोग सोचते हैं कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता है, वे इस झटके से सीख ले सकते हैं।
MAY 30, 2023 06:18 IST

राजस्थान : पत्नी की हत्या के जुर्म में युवक को उम्रकैद की सजा

राजस्थान के कोटा जिले की एक अदालत ने 37 वर्षीय युवक को उसकी पत्नी की हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले में सह-आरोपी टीकमचंद को मृतका का शव जलाकर उसे जंगल में फेंककर सबूत मिटाने के अपराध में सात साल के कारावास की सजा सुनाई है।
MAY 30, 2023 06:18 IST

आतंकवादियों ने एक गैर-मुस्लिम मजदूर की हत्या की

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने सोमवार को एक गैर-मुस्लिम मजदूर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी है, जब वह दूध खरीदने के लिए बाजार गया था। पुलिस ने बताया कि मजदूर की पहचान जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले के दीपू के रूप में की गई है, जो जंगलात मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करता था।
MAY 30, 2023 06:18 IST

नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे : सिद्दरमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने सोमवार को कहा कि नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और डर का माहौल खत्म किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के सद्भाव और धर्मनिरपेक्ष विरासत की रक्षा करने के मुद्दे पर समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता है।
MAY 30, 2023 06:17 IST

अंकिता हत्याकांड: अदालत में तीन और गवाहों के बयान दर्ज

उत्तराखंड के कोटद्वार की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में तीन और गवाहों के बयान दर्ज किए। इस दौरान अदालत परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था।