देश

Aaj Ki Taza Khabar, 30 जनवरी, 2023: बारिश के बाद दिल्ली में ठंड लौटी, जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 30, 2023, 11:54 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News, Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 30 जनवरी, 2023 सोमवार: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Image

देश और दुनिया की ताजा खबरें।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 30 जनवरी, 2023 :दिल्ली एवं एनसीआर में रविवार को हुई बारिश से जाती हुई ठंड एक बार फिर लौट आई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि हस्तिनापुर, सकोटी टांडा, खतौली, मुजफ्फरनगर, शामली, गंगोह, सहारनपुर, होडल, औरंगाबाद, नूंह, बावल, पलवल, रेवाड़ी, सोहना, कोसली, यमुनानगर के छिटपुट एवं इनके आसपास हल्की से मध्यम तेज बारिश होगी। रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान नेशनल असेंबली की रिक्त 33 सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे। ओडिशा के नब किशोर दास की गिनती मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबियों में होती थी। दास की गिनती अमीर मंत्रियों में होती थी। रिपोर्टों के मुताबिक उनके पास 33 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

आम बजट (Budget 2023) पेश होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश करेंगी। इस साल पेश होने वाले इस सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में आम लोगों को काफी कुछ उम्मीदें हैं, बुजुर्गों ने इस बजट में बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया करवाने की सरकार से गुजारिश और उम्मीदें लगाई हैं, वहीं, युवाओं ने सरकार से रोजगार बढ़ाने की मांग की।

संसद भवन की कैंटीन में अब खाने की सूची में ज्वार उपमा से लेकर बाजरे की खिचड़ी, रागी के लड्डू, बाजरे का चूरमा के अलावा बाजरे की राब और रागी मटर के शोरबे जैसे मोटे अनाज से बने ढेरों व्यंजनों को शामिल किया जाएगा।सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 31 जनवरी से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र से सांसदों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिये कैंटीन में रागी, ज्वार, बाजरा, राजगीरा, कंगनी आदि से बने व्यंजन परोसने की व्यवस्था की है।

'रामचरितमानस' (Ramcharitmanas) को लेकर अखिलेश यादव के बयान को लेकर अयोध्या में रामलला के मुख्य पुजारी (Ramlala Chief Priest) आचार्य सतेंद्र दास उनपर भड़क गए हैं, आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने कहा कि अखिलेश को राम पर सवाल उठाकर सत्ता नही मिलेगी, साथ ही उन्होंने कहा की अखिलेश के पिता ने राम भक्तों पर गोली चलवाई था और अब ये राम पर सवाल उठा रहे है।

गोरखनाथ मंदिर में हमला करने के मामले में दोषी ठहराये गए अहमद मुर्तजा अब्बासी (Ahmed Murtaza Abbasi) को फांसी की सजा दी गई, अब्बासी को एनआईए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा (sentenced to death) सुनाई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। राहुल गांधी अक्सर अपनी बहनों के साथ दिल को छू लेने वाले पल साझा करते हैं जो सभी की प्रशंसा बटोरते हैं।

मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिले के जवा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरड़ा में बच्चे शिक्षकों के सामने अश्लील गानों पर डांस करते हुए नजर आए। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है और जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह का वीडियो आपत्तिजनक है।

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित पेशावर में सोमवार (30 जनवरी, 2023) को पेशावर की मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट हो गया। हमले में 28 लोगों की जान चली गई, जबकि लगभग 150 लोग जख्मी हुए हैं।

भारत के अरबपति गौतम अडानी इस समय चर्चा में हैं। अमेरिकी शॉर्ट कवर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आरोपों से अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई है। और उसका खामियाजा गौतम अडानी को अपनी दौलत में भारी गिरावट के रूप में उठाना पड़ा है।

भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) एलएसी (LAC) के पास एक बार फिर एक बड़ी एक्सरसाइज करने वाली है। 1 फरवरी से 5 फरवरी के बीच होने वाली इस एक्सरसाइज को नाम दिया गया है पूर्वी आकाश। 30 जनवरी से 5 फरवरी के बीच होने वाली इस एक्सरसाइज को नाम दिया गया है पूर्वी आकाश।

मशहूर बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) एक हादसे का शिकार हो गए हैं। कैलाश खैर पर कर्नाटक में एक जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ जब वह एक संगीत समारोह में शामिल हुए। सिंगर पर यह हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

भौगोलिक रूप से सिंधु नदी जल तंत्र में सिंधु नदी के अलावा झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज नदियां शामिल हैं। इन सभी नदियों के बहाव वाले क्षेत्र को अंग्रेजीं में बेसिन कहते हैं। सिंधु बेसिन का लगभग 47 प्रतिशत भाग पाकिस्तान में, 39 प्रतिशत भारत में, 8 प्रतिशत चीन में और 6 प्रतिशत अफगानिस्तान में है।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच एक बार फिर हिंसा होने की खबर है। भाजपा का आरोप है कि रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उसके कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे से हमला किया।

यूक्रेन के जेपोरिजिया से जबरदस्त धमाके की तस्वीरें सामने आई हैं। रूसी एयरफोर्स ने मिसाइल से यूक्रेनी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया और ध्वस्त कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रूसी सैनिकों ने देर रात KH-29 मिसाइलें दागी और जेपोरिजिया के मालिनोव्का इलाकों को तबाह कर दिया।

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने की आम आदमी से लेकर खास सभी में होड़ मची है। सभी उनका दर्शन करना चाहते हैं। कल तक बागेश्वर धाम पर चमत्कारी एवं पाखंडी होने का आरोप लगाने वाले नेताओं के सुर बदल गए हैं।

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों में बर्फबारी (Snowfall) और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir), हिमाचल और उत्तराखंड में सोमवार को भी भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने सिर्फ 4 दिनों में 429 करोड़ (Pathan Box Offiice) से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके साथ ही यह शाहरुख खान के करियर की कुछ सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पटखनी देकर अंडर-19 टी20 विश्व कप खिताब पर कब्जा कर लिया है। भारतीय महिला टीम का यह किसी भी स्तर पर पहला विश्व कप खिताब है। इससे पहले भारतीय टीम तीन बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची लेकिन एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकी।

Budget Session: केंद्र सरकार ने संसद का बजट सत्र शुरु होने से एक दिन पहले यानी की आज सर्वदलीय बैठक (All-Party Meeting) बुलाई है। दोपहर 12 बजे संसद भवन (Parliament House) में ये ऑल पार्टी मीटिंग होगी। सदन को सुचारू ढंग से चलाने पर इस बैठक में चर्चा होगी और सरकार विपक्ष के सामने इस सत्र में सहयोग के लिए मदद मांगेगी।

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा के हालात यदि इतने अच्छे हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के अन्य नेताओं को जम्मू से लाल चौक तक पद यात्रा करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article