क्रिकेट

विश्व चैंपियन बनी अंडर-19 टीम के लिए बीसीसीआई ने खोला खजाना, किया करोड़ों के ईनाम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 29, 2023, 08:49 PM IST

भारतीय महिला टीम के इंग्लैंड को पटखनी देकर अंडर-19 विश्व चैंपियन बनते ही बीसीसीआई ने टीम के सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ के लिए करोड़ों के ईनाम का ऐलान कर दिया है।

Image

अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय महिला टीम(साभार BCCI)

Photo : Twitter

Women's U19 T20 World Cup 2023 Champion: शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पटखनी देकर अंडर-19 टी20 विश्व कप खिताब पर कब्जा कर लिया है। भारतीय महिला टीम का यह किसी भी स्तर पर पहला विश्व कप खिताब है। इससे पहले भारतीय टीम तीन बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची लेकिन एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकी। लेकिन शेफाली वर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में अपना दबदबा पूरे वक्त बनाए रखा और पहले इंग्लैंड को 68 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 69 रन के लक्ष्य को 14 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

बीसीसीआई ने किया 5 करोड़ के पुरस्कार का ऐलान

भारत के अंडर-19 विश्व चैंपियन बनते ही आईसीसी ने टीम के सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ के लिए अपना खजाना खोल दिया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टीम के सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का ऐलान किया है।

महिला आईपीएल के सफल होने के संकेत

भारतीय टीम का दबदबा पुरुषों के सीनियर और जूनियर स्तर पर पहले ही दिख चुका है। लेकिन अब भारतीय महिला टीम ने भी अपनी छाप छोड़ने में सफल हुई है। जूनियर स्तर पर भारतीय महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन महिला आईपीएल के सफल होने का इशारा इसके आगाज से पहले ही कर रही है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article