भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) एलएसी (LAC) के पास एक बार फिर एक बड़ी एक्सरसाइज करने वाली है। 1 फरवरी से 5 फरवरी के बीच होने वाली इस एक्सरसाइज को नाम दिया गया है पूर्वी आकाश। 30 जनवरी से 5 फरवरी के बीच होने वाली इस एक्सरसाइज को नाम दिया गया है पूर्वी आकाश। इस एक्सरसाइज में वायु सेना लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के नजदीक अपनी कॉम्बैट कैपेबिलिटीज का प्रदर्शन करेगी जिसमें इंडियन एयर फोर्स के फाइटर जेट्स सुखोई, MIG-21, राफेल (RAFALE), तेजस, एलसीएच, अपाचे और चिनूक के अलावा भारतीय वायुसेना के तमाम दूसरे एयरक्राफ्ट और एसेट्स शामिल होंगे।
दिसंबर में भी हुई थी यह एक्सरसाइज
अहम बात यह है कि भारतीय वायुसेना ने डेढ महीने पहले भी पूर्वी मोर्चे पर ऐसी ही एक बड़ी एक्सरसाइज की थी। 15 और 16 दिसंबर को हुई एक्सरसाइज पूर्वोत्तर में भारतीय वायुसेना के सभी एयरफोर्स स्टेशन और एयर फोर्स बेस को सक्रिय कर दिया गया था इनमें आसाम के तेजपुर, मिसामारी, छाबुआ और पश्चिम बंगाल का हाशिमारा एयरवेज भी शामिल था। अब 1 फरवरी से शुरू होने वाली पूर्वी आकाश एक्सरसाइज को 9 दिसंबर में हुए तवांग संघर्ष के बाद पूर्वोत्तर में भारत की दूसरी बड़ी एयर एक्सरसाइज होगी।
