देश

VIDEO: 'रामचरितमानस' पर अखिलेश यादव के बयान पर भड़के रामलला के मुख्य पुजारी, कही ये बात

  • Produced by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 30, 2023, 06:56 PM IST

'रामचरितमानस' (Ramcharitmanas) पर अखिलेश यादव के बयान के बाद रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) उनपर भड़क उठे हैं और उन्होंने उनके सवालों के जवाब दिए हैं, देखिए ये Video

'रामचरितमानस' (Ramcharitmanas) को लेकर अखिलेश यादव के बयान को लेकर अयोध्या में रामलला के मुख्य पुजारी (Ramlala Chief Priest) आचार्य सतेंद्र दास उनपर भड़क गए हैं, आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने कहा कि अखिलेश को राम पर सवाल उठाकर सत्ता नही मिलेगी, साथ ही उन्होंने कहा की अखिलेश के पिता ने राम भक्तों पर गोली चलवाई था और अब ये राम पर सवाल उठा रहे है।

उन्होंने कहा कि राम का अपमान करने वाला सत्ता में नहीं आ सकता है, आगे उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को क्या बुद्धि देंगे, उनका पूरा खानदान ही भ्रष्ट है।

इससे पहले आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रामचरितमानस पर इस तरीके का बयान देना बहुत ही निंदनीय है। मैं समझता हूं कि उस व्यक्ति को रामायण का ज्ञान नहीं है। सत्येंद्र दास ने अखिलेश यादव को आगाह करते हुए कहा कि अगर उन्हें सपा से नहीं निकाला गया तो यह उनके लिए घातक सिद्ध होगा। विहिप ने कहा कि कुर्सी न मिलने के कारण मौर्य को पागलपन का दौरा पड़ रहा है।

'स्वामी प्रसाद मौर्या की खुद की मानसिकता जल्लाद पिशाच की है'

आचार्य सत्येंद्र दास ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर पलटवार करते हुए कहा कि साधु संत भगवान के भक्त हैं, ये किसी के कहने से जल्लाद और आतंकवादी नहीं हो जाएंगे, स्वामी प्रसाद मौर्या की खुद की मानसिकता जल्लाद पिशाच की है और इसी से प्रेरित होकर रामचरितमानस के लिए इन्होने ऐसे-ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, वे पागल हो गए हैं और पागलों का स्थान जेल या फिर पागलखाने में होता है और उनको पागलखाने भेज दिया जाए वहीं वो ठीक होंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article