बॉलीवुड

Pathan की सफलता के बाद शाहरुख खान ने दिया फैंस को दीदार, मन्नत के बाहर उमड़ा चाहनेवालों का सैलाब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2023, 08:41 AM IST

Shah Rukh Khan at Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 4 दिनों में 429 करोड़ की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी पर आकर अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया है।

Image

Shah Rukh Khan outside Mannat

KEY HIGHLIGHTS
  • मन्नत के बालकनी पर शाहरुख ने दिया फैंस को दीदार।
  • पठान की सफलता के लिए शाहरुख ने किया शुक्रिया।
  • फैंस को मिला किंग खान का खास तोहफा।

Shah Rukh Khan Meet Fans: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने सिर्फ 4 दिनों में 429 करोड़ (Pathan Box Offiice) से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके साथ ही यह शाहरुख खान के करियर की कुछ सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जा रही है। अब शाहरुख खान ने अपने फैंस को भी एक रिटर्न गिफ्ट दिया है। कल शाहरुख खान अपने घर मन्नत की बालकनी पर आए और घर के बाहर खड़े सैकड़ों फैंस को दीदार दिया। शाहरुख खान का यह तोहफा फैंस को काफी पसंद आया है। शाहरुख खान के मन्नत की बालकनी से फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शाहरुख खान पर बरसा फैंस का प्यार

शाहरुख खान ने फिल्म पठान के साथ ही बड़े पर्दे पर करीब 4 साल साल बाद वापसी की है। शाहरुख खान की यह वापसी फैंस ने काफी ग्रैंड बना दी है। फिल्स पठान को जमकर प्यार मिल रहा है। दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में फिल्म के ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों के भीतर ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फैंस का प्यार तो शाहरुख को लगातार मिल रहा है, अब प्यार लौटने की बारी शाहरुख की थी और उन्होंने यह बखूबी किया है।

मन्नत के बाहर दिया फैंस को दीदार

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर रोजाना ही सैंकड़ों फैंस खड़े रहते हैं बस अपने चहेते स्टार की एक झलक देखने के लिए। इस बीच शाहरुख खान ने बीती रात अपने फैंस की यह इच्छा पूरी कर दी है। मन्नत की बालकनी में शाहरुख खान अपने आइकॉनिक पोज भी करते नजर आए हैं। इस बीच फैंस अपने फेवरेट स्टार को देखकर काफी खुश नजर आए हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article