Attack on BJP workers: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच एक बार फिर हिंसा होने की खबर है। भाजपा का आरोप है कि रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उसके कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे से हमला किया। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ता मन बनाकर आए थे कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करेंगे। बीजेपी का कहना है कि उसके कार्यकर्ता रविवार को 'मन की बात' सुन रहे थे, इसी दौरान TMC के कार्यकर्ताओं ने उन पर लोहे के रॉड, लाठी-डंडों से हमला किया। इस मारपीट का वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में भाजपा के जख्मी कार्यकर्ताओं को देखा जा सकता है।
देश
Video : बंगाल में 'मन की बात' सुन रहे BJP कार्यकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 30, 2023, 11:13 AM IST
