
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 30 दिसंबर 2023 LIVE: रामनगरी में पीएम मोदी, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्धाटन
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 30 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: पीएम मोदी राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज यानी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पीएम ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे के चरण 1 को 1450 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा के लिए सुसज्जित होगा। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 30 दिसंबर (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।