आज की ताजा खबर Live: अगले संसद सत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग प्रस्ताव- सूत्र
आज की ताजा खबर (3 June Breaking News) Live: विदेश से लौटने पर सर्वदलीय शिष्टमंडल के सदस्यों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विभिन्न देशों की यात्रा पर गए सात सर्वदलीय शिष्टमंडल मंगलवार से लौटना शुरू करेंगे और वे मोदी के साथ बातचीत करने से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ एवं भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है, जबकि क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
आज की ताजा खबर Live: अगले संसद सत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग प्रस्ताव- सूत्र
बढ़ गया शुभांशु शुक्ला का इंतजार, Axiom स्पेस मिशन फिर टला, अब 10 जून को होगी लॉन्चिंग
अगले संसद सत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग प्रस्ताव- सूत्र
ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र जी ने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया, राहुल का पीएम पर निशाना
भारत बन चुका है दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्थाः ईएसी-पीएम सदस्य
वोटर टर्न आउट को समय पर अपडेट करने के लिए नया सिस्टम शुरू: चुनाव आयोग
चाणक्यपुरी में दिखे नेतन्याहू के खिलाफ पोस्टर
CDS जनरल अनिल चौहान की पाकिस्तान को खरी-खरी
मिजोरम में बारिश का कहर, पांच लोगों की मौत और 152 घर क्षतिग्रस्त
अहमदाबाद का कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया हाल
बंगाल में कोरोना के 41 नए मामले दर्ज
गाजा में इजरायल के तीन सैनिक शहीद
संभल में बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की इजाजत नहीं: जिलाधिकारी
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला
आइजोल में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
आइजोल में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई। इससे पहले 29, 30 मई और दो जून को तीन दिन बारिश के कारण राज्य भर के सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे। मिजोरम में भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं ने अब तक म्यांमा के तीन शरणार्थियों सहित पांच लोगों की जान ले ली है।
दक्षिण कोरिया में हो रहा राष्ट्रपति पद के लिए मतदान
चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों से संकेत मिला कि यून के उदारवादी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यूंग, आसान जीत की ओर अग्रसर हैं, क्योंकि यून के मार्शल लॉ के बाद रूढ़िवादियों के प्रति जनता में गहरी निराशा व्याप्त है।
मुख्य रूढ़िवादी उम्मीदवार किम मून सू को संतुलित सोच वाले वोटर व बदलते रुझान वाले मतदाताओं का दिल जीतने में संघर्ष करना पड़ रहा है। उनकी पीपुल्स पावर पार्टी, यून के कार्यों को किस प्रकार देखा जाए, इस विषय पर आंतरिक कलह के दलदल में फंसी हुई है।
यूक्रेन और रूस मृत और घायल सैनिकों की अदला-बदली पर सहमत
यह वार्ता दोनों पक्षों द्वारा किए गए कई लंबी दूरी के हमलों के एक दिन बाद हुई है, जिसमें यूक्रेन ने रूसी हवाई ठिकानों पर ड्रोन हमला किया था और रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ता की मेज पर रूस ने जंग खत्म करने के लिए क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति भवन) की शर्तों को बताते हुए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।
किन लोगों को है कोरोना टेस्टिंग की जरूरत?
कोरोना से पिछले 24 घंटे में 5 की मौत
मुंबई नगर निकाय ने तुर्किए में बने रोबोटिक ‘लाइफबॉय' खरीदने की योजना रद्द की
नगर आयुक्त भूषण गगरानी से जब पूछा गया कि क्या बीएमसी ने तुर्किये में निर्मित रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना को रद्द कर दिया है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया।
