LIVE

Taza Khabar, 3 April 2023: क्या हैं बड़े और अहम समाचार? जानिए

Taza Khabar, 3 April 2023: क्या हैं बड़े और अहम समाचार? जानिए
Taza Khabar, 3 April 2023: क्या हैं बड़े और अहम समाचार? जानिए

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 3 अप्रैल 2023 और बड़ी खबरें: मानहानि केस में राहुल गांधी को फिलहाल राहत, 13 अप्रैल तक मिली बेल, अब 3 मई को सुनवाई होगी वहीं आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार चल रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है और उनकी न्यायिक हिरासत 2 हफ्ते और बढ़ गई है।

APR 04, 2023 00:10 IST

बहुत कठिन है 2024 में विपक्षी पार्टियों की डगर !

राहुल गांधी की सदस्यता ख़त्म होने, अड़ानी मुद्दे और विपक्षी पार्टियों के नेताओ पर ED, CBI का शिकंजा ने विपक्षी पार्टियों के कुनबे को एक कर दिया है। पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक में 18 पार्टियां शामिल हुई। इस बैठक में समान विचारधारा, समान एजेंडा पर बात करने पर सहमति बनाई गई। बैठक में शरद पवार, सोनिया गांधी, रामगोपाल यादव ,राहुल गांधी सहित विपक्षी पार्टियों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 22:09 IST

NASA ने चांद का चक्कर लगाने वाली टीम का कर दिया ऐलान

नासा ने चांद का चक्कर लगाने वाली टीम का ऐलान कर दिया है। इसके लिए चार एस्ट्रोनॉट्स की घोषणा की गई है। नासा ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना के पूर्व फाइटर पायलट रीड वाइसमैन और विक्टर ग्लोवर, अनुभवी अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच, कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन आर्टेमिस-2 मिशन (Artemis-II mission) की टीम होगी, पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 21:47 IST

LIVE Cricket Score CSK vs LSG, IPL 2023: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

3 साल के लंबे इंतजार के बाद चेपॉक में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में मार्क वुड की गेंद पर बैक टू बैक छक्के मारे, पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 21:46 IST

एक को मरवा दिया, दूसरे को भी मरवा दो- सुरक्षा घटी तो भड़क पड़े Navjot Singh

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को जेल से बाहर आते ही बड़ा झटका लगा है। सिद्धू की सुरक्षा मान सरकार ने घटा दी है। अब सिद्धू की सुरक्षी जेड प्लस घटाकर सीधे वाई प्लस कर दी गई है। मान सरकार के इस फैसले से नवजोत सिंह सिद्धू गुस्से में दिखे। पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 21:45 IST

केजरीवाल बोल रहे झूठ, 2015 से अबतक केवल 440 लोगों को दी है नौकरियां

अभी एक दिन पहले दिल्ली के सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल असम गए थे। वहां उन्होंने अपनी सरकार का जमकर बखान किया था और भाजपा की सरकार पर जमकर हमला किया था। केजरीवाल ने इस दौरान नौकरियों को लेकर बड़ा दावा किया था, जिसपर अब बीजेपी की तरफ से जवाब है। पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 21:44 IST

Mukhtar Ansari: अतीक अहमद के बाद मुख्तार अंसारी की बारी !

अतीक अहमद (Atique Ahmed) को उमेश पाल किडनैपिंग केस में उम्र कैद की सजा मिल चुकी है, एक तरफ सालों तक यूपी में माफिया राज चला चुके अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी (mukhtar ansari) के गैंग को कमजोर किया जा रहा है तो दूसरी तरफ अदालत भी इनके गुनाहों के लिए सजा मुकर्रर कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 20:13 IST

Share Market Closing: सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़ोतरी दर्ज

Share Market Closing: नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी आज सोमवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 114.92 अंकों या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 59,106.44 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 38.20 अंक या 0.22 फीसदी उछल कर 17,398 पर बंद हुआ। पढ़े पूरी खबर
APR 03, 2023 19:38 IST

Uttrakhand सीएम पुष्कर धामी मिले PM Modi से

Uttrakhand CM Pushkar Dhami met PM Modi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 18:50 IST

अमेरिका में भारतीय मूल के डाटा एनालिस्ट की दर्दनाक मौत

Vishwachand Kolla: भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विश्वचंद कोल्ला की बोस्टन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हादसे में मौत हो गई। 47 वर्षीय कोल्ला मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और वह तकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी में डाटा एनालिस्ट का काम करते थे। कोल्ला अपने मित्र को रिसीव करने एयरपोर्ट गए हुए थे। वह बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया, पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 18:38 IST

Yogi ने 20 सेकेंड में दंगाइयों पर बोली ऐसी बात जिसने मचाया तहलका !

बिहार हो महाराष्ट्र या फिर बंगाल पिछले दिनों रामनवमी पर इन सूबों में हिंसा देखने को मिली.जहां जहां शोभायात्राएं निकाली गईं कहीं पथराव हुआ,कहीं पुलिस के साए में ये शोभायात्राएं निकलीं तो कहीं इस दौरान आगज़नी हुई लेकिन अच्छी बात ये रही कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की कोई हिंसा नहीं हुई उसी उत्तर प्रदेश में जहां अयोध्या, मथुरा और काशी है, पढें पूरी खबर
APR 03, 2023 18:21 IST

उत्तर प्रदेश में अब मुगल इतिहास का चैप्टर खत्म!

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब से मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। योगी सरकार ने मुगलों का इतिहास पढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 12वीं के सिलेबस में बदलाव किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 17:44 IST

Covid-19 in India: धीरे-धीरे ही सही देशभर में बढ़ रहे हैं कोरोना केस

India Covid 19 Tally: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने सोमवार (3 अप्रैल) को 3,641 नए कोविड मामलों में एक दिन की वृद्धि दर्ज की, जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या 20,000 से अधिक हो गई। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है क्योंकि कुल कोरोनावायरस संक्रमण टैली 4.47 करोड़ (4,47,26, 246) है, पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 17:12 IST

सरकार ने 651 जरूरी दवाओं की कीमत घटाई, देखें लिस्ट

Price Reduced: महंगाई से राहत दिलाने वाली खबर आई है। देश में 651 जरूरी दवाओं की कीमत अप्रैल से औसतन 6.73 प्रतिशत कम कर दी गई है। सरकार ने ज्यादातर अनुसूचित दवाओं की कीमतों की सीमा तय कर दी है। देश में दवाओं की कीमतों को कंट्रोल करने वाली रेगूलेटरी बॉडी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है, पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 17:11 IST

मानहानि केस में राहुल गांधी को फिलहाल राहत, 13 अप्रैल तक मिली बेल

: मानहानि मामले में दो साल की सजा पाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। अपनी सजा निलंबित करने की मांग को लेकर वह सोमवार को सूरत के जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने पेश हुए। 2019 के मानहानि मामले में सजा को चुनौती देने वाली राहुल की अर्जी पर अब तीन मई को सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 16:05 IST

CBI की दलील-जांच अहम मोड़ पर है, मनीष सिसोदिया को नहीं कर सकते रिहा

आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार चल रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। न्यायिक हिरासत पूरी होने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर
APR 03, 2023 14:00 IST

राहुल संग कांग्रेसियों के सूरत जाने की रीजीजू ने की निंदा, खरगे ने बताया समर्थन का प्रतीक

केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को आरोप लगाया कि आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की अदालत में अपील दाखिल करने के लिए राहुल गांधी के साथ जाने के कांग्रेस नेताओं का फैसला न्यायपालिका पर ‘अनुचित दबाव’ बनाने की कोशिश है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस आरोप को खारिज कर दिया। खरगे ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं और ऐसे में पार्टी के नेता उनके समर्थन के लिए सूरत पहुंच रहे हैं तथा यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। राहुल गांधी ‘मोदी उपनाम’ वाले अपने बयान से संबंधित आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराये जाने के खिलाफ सोमवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत में अपील दायर करने पहुंचेंगे। सूत्रों ने बताया कि उनके साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, अन्य राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय नेता भी जा सकते हैं। राहुल के वकीलों ने कहा कि सत्र अदालत सोमवार को ही मामले को सुनवाई के लिए ले सकती है।
APR 03, 2023 13:48 IST

कोविड-19: भारत में 3641 नए मामले, 11 की मौत

भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3641 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 11 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, इन 11 मौतों में से तीन मरीज की मौत महाराष्ट्र में गई है जबकि एक-एक मरीज की मृत्यु दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में हुई है। इसके अलावा, केरल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में चार और नाम जोड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 6.12 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.45 फीसदी दर्ज की गई है। कोविड के कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,26,246) हो गई है।
APR 03, 2023 09:26 IST

तिरुपति के दर पर पहुंचीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर

APR 03, 2023 09:22 IST

बिहार से बंगाल तक हिंसा, जनें- क्या कुछ हुआ?

पश्चिम बंगाल से बिहार तक रामनवमी दिन शुरू हुई हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। रह-रहकर दोनों ही राज्यों में बवाल जारी है। सोमवार सुबह बिहार के सासाराम में फिर से बमबामी हुई है, जिससे एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया है। इससे पहले शेरगंज इलाके में धार्मिक...पढ़ें, पूरी खबर।
APR 03, 2023 09:19 IST

बिहार राम नवमी हिंसा: रोहतास में स्कूल बंद, 100 से ज्यादा गिरफ्तार, अब तक का अपडेट

बिहार में रामनवमी के बाद रोहतास और नालंदा में तनाव बरकरार है। गुरुवार को भड़की हिंसा शनिवार रात तक जारी रही, जिसके बाद पुलिस को कई गिरफ्तारियां करनी पड़ीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहारशरीफ में निषेधाज्ञा लागू रही।दोनों जगहों में सांप्रदायिक भड़कने के...पढ़ें, पूरी खबर।