देश

UP में अब मुगल इतिहास का चैप्टर खत्म! योगी सरकार ने किया पाठ्यक्रम में बदलाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 3, 2023, 06:08 PM IST

यूपी में अब से इतिहास की किताबों में मुगलों का जिक्र नहीं मिलेगा। इसके अलावा भी पाठ्यक्रम में कई सारे बदलाव हुए हैं। नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध के पाठ को भी हटा दिया गया है।

Image

up education news: योगी सरकार ने मुगल इतिहास को किताबों से हटाया

UP: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब से मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। योगी सरकार ने मुगलों का इतिहास पढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 12वीं के सिलेबस में बदलाव किए गए हैं।

यूपी में 12वीं क्लास में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब से मुगल चैप्टर हटा दिया गया है। इसके अलावा 11वीं कक्षा में इतिहास की किताब से इस्लाम के उदय, संस्कृतियों के टकराव और औद्योगिक क्रांति के पाठ भी हटा दिए गए हैं। यह बदलाव अप्रैल से शुरू हो रहे सत्र से लागू किया गया है। इसके साथ ही नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध के पाठ को भी हटा दिया गया है।

बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में 'भारतीय इतिहास-द्वितीय के कुछ विषय' से शासक और मुगल दरबार को हटा दिया गया है। यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों के उदय और एकदलीय प्रभुत्व के युग के अध्याय को हटा दिया गया है। इसके अलावा 10वीं की डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स 2 की किताब से डेमोक्रेसी एंड डायवर्सिटी, पीपल्स स्ट्रगल एंड मूवमेंट, चैलेंजेज ऑफ डेमोक्रेसी के चैप्टर बंद किए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article