देश

Yogi ने 20 सेकेंड में दंगाइयों पर बोली ऐसी बात जिसने मचाया तहलका ! देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 3, 2023, 06:20 PM IST

UP CM Yogi Threat to Rioters: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त प्रशासन का ही असर है कि बिहार और पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुए दंगों के बाद भी उत्तर प्रदेश में कहीं से भी दंगों की सूचना सामने नहीं आई।

Image

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बिहार हो महाराष्ट्र या फिर बंगाल पिछले दिनों रामनवमी पर इन सूबों में हिंसा देखने को मिली.जहां जहां शोभायात्राएं निकाली गईं कहीं पथराव हुआ,कहीं पुलिस के साए में ये शोभायात्राएं निकलीं तो कहीं इस दौरान आगज़नी हुई लेकिन अच्छी बात ये रही कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की कोई हिंसा नहीं हुई उसी उत्तर प्रदेश में जहां अयोध्या, मथुरा और काशी है।

देश के सबसे बडे़ सूबे उत्तर प्रदेश में लोगों ने बड़े ही धूम-धाम से रामनवमी पर राम का जन्मदिन मनाया, शोभा यात्राएं निकालीं, इसके पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त प्रशासन जिसकी वजह से यूपी में कहीं से भी दंगों की खबर सामने नहीं आईं।

'

छह साल में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ'

गौर हो कि हाल ही में विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में परंपरागत जाति, मजहब, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के नाम पर राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उससे अलग हटकर प्रदेश की पहचान, उत्तर प्रदेश के अनुरूप असीम संभावना वाले प्रदेश के रूप में हो, उसके लिए हमारी पूरी टीम ने काम किया।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह वही उत्तर प्रदेश है जिसके बारे में सोच थी कि वहां तो परिवारवाद है, वहां तो भ्रष्टाचार है, वहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक दंगा होता है' उन्होंने दावा किया, 'छह साल में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ और अपने आधारभूत ढांचा को मजबूत किया'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article