आज की ताजा खबर: झारखंड के धनबाद में कोयले के गारे में दबकर चार मजदूरों की मौत, दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, बंगाल विधानसभा चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, मौसम का ताजा, आईपीएल मैच के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का नया प्रपोजल खारिज कर दिया है।
आज की ताजा खबर: झारखंड के धनबाद में कोयले के गारे में दबकर चार मजदूरों की मौत, दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि उनके इस दिल्ली दौरे का मुख्य एजेंडा बिहार में लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देना है।
दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भाजपा कोटे से बनने वाले मंत्रियों की सूची (लिस्ट) को फाइनल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
चर्चा है कि दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और 6 मई को बिहार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संभव है। इस विस्तार के बाद नीतीश सरकार के कैबिनेट को पूर्ण स्वरूप मिल जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से 'महिला आक्रोश मशाल यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा शाम 7 बजे लोकभवन से शुरू होकर हजरतगंज स्थित अटल चौक तक निकाली जाएगी। इस मशाल यात्रा के माध्यम से भाजपा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं शामिल होंगे और मशाल यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति इस यात्रा को राजनीतिक रूप से काफी अहम बना रही है। भारी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोकभवन से अटल चौक तक के मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
नासिक टीसीएस (TCS) मामले में फरार चल रही आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) अर्जी पर आज अदालत में सुनवाई होनी है। इस मामले में सबकी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि पिछली दो सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच काफी तीखी बहस देखने को मिली थी।
पिछली सुनवाई के दौरान सरकारी वकील और आरोपी के वकील, दोनों ने ही अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश की थीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज आने वाले इस फैसले पर सबकी निगाहें हैं कि निदा खान को राहत देते हुए उनकी जमानत मंजूर की जाती है या उनकी अर्जी खारिज कर दी जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया, क्योंकि 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का नया प्रपोजल खारिज कर दिया है। शुक्रवार को ईरान के साथ किसी समझौते की संभावना पर संदेह जताते हुए उन्होंने कहा कि तेहरान की तरफ से भेजे गए प्रस्तावों से मैं खुश नहीं हूं, क्योंकि बातचीत काफी लंबी खिंचती जा रही है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं स्योर नहीं हूं कि अमेरिका-ईरान का कोई समझौता कर पाएगा या नहीं।
उत्तर-पश्चिमी ईरान के जंजान प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण विस्फोट में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के 14 सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब IRGC की एक विशेषज्ञ टीम युद्ध के अवशेषों और बिना फटे गोला-बारूद (Unexploded Ordnance) को निष्क्रिय करने के अभियान में जुटी थी।
लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को वर्ष 2026-27 के लिए लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
झारखंड के धनबाद में कोयले के गारे में दबकर चार श्रमिकों की मौत
ठाणे में क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत
मगरहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर में शाम पांच बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग हुई
जूनागढ़ के मांगरोल में बस पलटी, दो महिलाओं की मौत, कई यात्री घायल
मगरहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर में इतने प्रतिशत वोटिंग हुई
बई-पुणे एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह हुआ शुरू
जालौन में सीडीओ के नाजिर ने फांसी लगाकर दी जान
बंगाल पुनर्मतदान: मगरहाट पश्चिम में 56.33% जबकि डायमंड हार्बर में 54.9% मतदान
कांकेर में नक्सलियों की कायराना हरकत: IED ब्लास्ट की चपेट में आए DRG के 3 जवान
आज की ताजा खबर: दिल्ली के लिए आज रवाना होंगे सीएम सम्राट चौधरी
दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भाजपा कोटे से बनने वाले मंत्रियों की सूची (लिस्ट) को फाइनल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
चर्चा है कि दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और 6 मई को बिहार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संभव है। इस विस्तार के बाद नीतीश सरकार के कैबिनेट को पूर्ण स्वरूप मिल जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।
जालौन: किसानों को मुआवजा न मिलने से मुख्यमार्ग किया जाम
किसानों का आरोप है कि बीते दिनों हुई भारी ओलावृष्टि के कारण उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक राहत या मुआवजे के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर किसानों ने सड़क पर उतरने का फैसला किया।
जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। अधिकारी प्रदर्शनकारी किसानों को समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि, किसान मुआवजे की ठोस घोषणा होने तक हटने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।
बंगाल पुनर्मतदान: सुबह 9 बजे तक मगरहाट पश्चिम में 16.68% और डायमंड हार्बर में 15.83% वोटिंग
गौरतलब है कि इन बूथों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और सीसीटीवी कैमरों के बंद होने जैसी शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने वहां के मतदान को शून्य घोषित कर दिया था। आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह पुनर्मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं।
आज की ताजा खबर: के.सी. वेणुगोपाल को लेखा समिति का अध्यक्ष किया गया नियुक्त
आज की ताजा खबर: लखनऊ में बीजेपी की 'महिला आक्रोश मशाल यात्रा' आज
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं शामिल होंगे और मशाल यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति इस यात्रा को राजनीतिक रूप से काफी अहम बना रही है। भारी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोकभवन से अटल चौक तक के मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
नासिक TCS केस: फरार आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर आज आएगा फैसला