आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 29 सितंबर, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 10:39 PM IST

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 29 सितंबर, 2022 और बड़ी खबरें: आपकी अपनी वेबसाइट टाइम्स नाउ नवभारत पर यहां पाइए और पढ़िए देश-दुनिया से लेकर खेल, अपराध, मनोरंजन और अर्थ समेत अन्य जगत के प्रमुख और बड़े हिंदी समाचार। पढ़ें 29 सितंबर (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार, जो सुर्खियों में हैं:

Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी परियोजना पूरी हो जाने के बाद सूरत, विश्व के सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक हीरा व्यापार के केंद्र के रूप में विकसित होगा, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव का नामांकन पत्र लिया और कहा कि वह संभवतः शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, कांग्रेस की राजस्थान इकाई में संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे।

aaj ki taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

उच्चतम न्यायालय ने गर्भ का चिकित्सकीय समापन (एमटीपी) अधिनियम के तहत विवाहित या अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भावस्था के 24 सप्ताह तक सुरक्षित व कानूनी रूप से गर्भपात कराने का बृहस्पतिवार को अधिकार दिया। अखिलेश यादव को बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इस बीच, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ केरल में बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई। पदयात्रा को दोपहर से तमिलनाडु में फिर शुरू किया जाएगा। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

End of Feed